फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की सबसे मजबूत Mpv बनी Marazzo, देखें वीडियो

Sat, 08 Dec 2018 05:26 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra marazzo
विज्ञापन
महिंद्रा ने कुछ समय पहले अपनी कार मराजो को भारत में लांच किया था। जिसके बाद से ही इस कार ने मार्केट में धूम मचा रखी है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मराजो को  मात्र 1 माह में 10 हजार ग्राहक मिले।
विज्ञापन


गलोबल NCAP टेस्ट में महिंद्रा की कार मराजो को  4 स्टार रेटिंग मिली है। मराजो एक ऐसी एमपीवी है जिसे 4 स्टार रेटिंग दी गई है। जो कि महिंद्रा की किसी भी कार को नहीं मिली है। मराजो को वयस्क पैसेंजर सुरक्षा में 4-स्टार रेटिंग और बच्चो की सुरक्षा में 2 स्टार रेटिंग मिली है।

यहां देखें वीडियो



मराजो को टेस्ट के दौरान 64 किमी/घंटे के क्रैश टेस्ट से गुजरना पड़ा। हालांकि भारत में कारों की स्पीड लिमिट 56 किमी/घंटे की है। मराजो पर जब टेस्ट हुआ तो तेज टक्कर के बावजूद कार के केबिन और ढ़ांचे में किसी तरह की कोई खराबी नहीं आई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

marazzo
खास फीचर्स 
*ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स
*एबीएस
*ड्राईवर साइड सीटबेल्ट रिमाइंडर
*फ्रंट सीट-बेल्ट प्रीटेंशनर
* रियर सीट्स पर Isofix
*चाइल्ड सीट माउंट्स

इंजन क्षमता
मराजो में 1.5-लीटर का चार-सिलिंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 

इंटीरियर
कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें पियानो ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। कार के सेंटर कंसोल में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नीचे एचवीएसी कंट्रोल दिया गया है। कार में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम दिया गया है। कार में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं जो ऑडियो, ब्लूटूथ टेलेफॉनिक और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाओं से लैस हैं।

कीमत
कार की शुरुआती कीमत 9,99,000 रुपये से शुरू होती है  जो की एम 2 वैरियंट की कीमत है। कार के एम 4 वैरियंट की कीमत 10,95,00, एम6 की कीमत 12,40,000, वहीं एम 8 वैरियंट की कीमत 13,90,000 रखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें