महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी कार मराजो को भारत में लांच किया था। जिसके बाद से ही इस कार ने मार्केट में धूम मचा रखी है। मराजो की बुकिंग मात्र 1 माह में 10 हजार पार कर गई थी। फिलहाल, कंपनी ने इस कार की कीमत में 30,000 से 40,000 रुपए बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि बढ़ी हुई कीमत 1 जनवरी 2019 से लागू होंगी।
अभी M2 मॉडल की कीमत बाजार में 9.99 लाख रुपए, M4 मॉडल की कीमत 10.95 लाख रुपए, M6 मॉडल की कीमत 12.40 लाख रुपए और M8 मॉडल की कीमत 13.90 लाख रुपए है।बता दें, मराजो को कंपनी ने चार वेरियंट में लांच किया था। जिनमें M2, M4, M6 और M8 आदि शामिल है।
महिंद्रा कार में 1.5-लीटर का चाार-सिलिंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। कार की फ्रंट ग्रिल को शार्क के दांतों जैसा बनाया गया है।
इस कार में सबसे आकर्षक का केन्द्र इसका शार्क फिन ऐंटीना और शार्क टेल लैम्प जो कि शार्क की पूंछ जैसा दिखता है। मराजो में 7 और 8 सीटर केबिन लेआउट दिया गया है। मराजो के केबिन में छत पर लगे एयर-कन्डीशनिंग वेन्ट सिस्टम दिए गये हैं। जो कि बीच से पूरी कार को मिनटों में ठंडा करेंगे।
कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें पियानो ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। कार के सेंटर कंसोल में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नीचे एचवीएसी कंट्रोल दिया गया है। कार में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम दिया गया है। कार में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं जो ऑडियो, ब्लूटूथ टेलेफॉनिक और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाओं से लैस हैं।