फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra ऑनलाइन भी बेचेगी गाड़ियां, कंपनी का दावा- पिज्जा डिलीवरी होने से कम समय में ग्राहक खरीद सकेंगे वाहन

Fri, 08 May 2020 08:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने देश में अपनी पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री के लिए अपना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है। कार खरीदने की प्रक्रिया शुरुआत से लेकर अंत तक इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पूरी होगी। 
विज्ञापन
Mahindra Cars
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस संकट के चलते शुरू किया गया यह मंच ग्राहकों को वाहन खरीद का संपूर्ण एहसास कराएगा। 
विज्ञापन

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी नई पहल 'ओन ऑनलाइन' (ऑनलाइन मालिक बनें) के तहत कार ऋण, बीमा, पुरानी कार के बदले नई कार, एसेसरीज और कार खरीदने से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। ग्राहक चार आसान चरणों में घर बैठे कार खरीदने का काम कर सकते हैं। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ विजय नाकरा ने कहा, "यह आसान और सुविधाजनक 4-चरण की यात्रा है, जिससे ग्राहक पिज्जा डिलीवरी होने से कम समय में महिंद्रा की किसी गाड़ी को खरीद सकते हैं।" 

नाकरा ने कहा कि कंपनी का कार खरीदने से पहले और बाद की प्रकियाओं का ऑनलाइन समाधान पहले से है। लेकिन अब इससे जुड़ी अन्य सुविधाओं को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। 

नाकरा ने कहा कि हाल के समय में सभी सेगमेंट में कार की ऑनलाइन खरीद को काफी पसंद किया गया है। अब हम वाहनों के इस खुदरा बाजार में आ रहे बदलाव के लिए तैयार हैं। 

कंपनी ने अपनी इस पहल से देशभर के 270 से अधिक डीलरों और करीब 900 से अधिक बिक्री केंद्रों को जोड़ा है। 
विज्ञापन

सभी डीलर न्यूनतम मानवीय संपर्क रखने के साथ-साथ साफ-सफाई इत्यादि के लिए प्रक्रियाओें का नवीनीकरण कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें