कितना देना होगी राशि
स्कार्पियो कार को किराये पर लेने के लिए आपको हर महीने 26,499 रुपये किराया देने होंगे। xuv500 के लिए आपको हर माह 32,999 रुपये देने होंगे। वहीं kuv100nxt K2 के लिए ग्राहक हर महीने 13,499 रुपये किराये के तौर पर चुकाएगा। इसके अलावा Tuv300 T4+ के लिए आपको हर महीने 21,499 रुपये किराये देने होंगे।
महिंद्रा की यह स्कीम फिलहाल केवल दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद और पुणे में लागू होगी। दरअसल,कंपनी इसके जरिये मार्केट में नए ग्राहक लाने की कोशिश कर रही है। जिसके लिए कंपनी ने Global leasing Service Firms Orix और ALD Automotive से समझौता किया है।