फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च हुई Mahindra Alfa, मिलेगा ज्यादा माइलेज और पावर

Tue, 13 Oct 2020 06:03 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra Alfa - फोटो : Mahindra
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने अपनी बीएस6 कम्प्लायंट वाली तीन पहिया वाहन Mahindra Alfa को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे पैसेंजर और कार्गो करियर सेगमेंट के साथ लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में Mahindra ने अपनी Alfa को चार वेरिएंट्स में उतारा है। यह देश की सबसे लोकप्रिय तीन पहिया वाहनों में से एक है। यह माइलेज के मामले में भी शानदार है। 
विज्ञापन


बीएस4 वर्जन के मुकाबले नई Mahindra Alfa में 37 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलेगा। इसके अलावा पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें 16 फीसदी ज्यादा पावर और 12 फीसदी ज्यादा टॉर्क मिलेगा। 

 

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो नई Mahindra Alfa में बीएस6 कम्प्लायंट वाला वाटर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 9 bhp की मैक्सिमम पावर और 23.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

 
विज्ञापन

माइलेज

बीएस6 कम्प्लायंट वाली Mahindra Alfa के पैसेंजर वेरिएंट में ग्राहकों को 28.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। वहीं, इसके कैरियर वेरिएंट में 29.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। कंपनी का दावा है कि माइलेज के मामले में यह तीन पहिया वाहन अपने सेगमेंट में सबसे किफायती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें