धोनी का यह वीडियो ट्विटर पर MS Dhoni Fans Official ने ट्वीट किया है। ऐसे में अब धोनी के चाहने वाले इस वीडियो पर जम कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
जब माही ने चलाई Indian Army की 20 साल पुरानी कार
महेंद्र सिंह धोनी को कुछ महीनों पहले Nissan Jonga 1 Ton को चलाते हुए देखा गया था। यह कार कभी Indian Army का हिस्सा थी। दरअसल धोनी रांची को निसान जोंगा (Nissan Jonga) का मॉडिफाइड मॉडल चलाते हुए देखा गया था। उस समय जब धोनी रांची के JSCA स्टेडियम के बाहर Nissan Jonga के साथ नजर आए तो लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी।·बता दें कि धोनी ने Nissan Jonga के मॉडिफाइड वर्जन को खरीदा है। यानी इस गाड़ी को धोनी की पसंद और जरुरतों के हिसाब से बनाया गया है।
जब Jeep Grand Cherokee Trackhawk में दिखे भारतीय सेना से लौटे धोनी
पिछले साल जब भारतीय सेना में अपनी दो महीने की सेवा देने के बाद धोनी वापस लौटे, तब उन्हें नई Jeep Grand Cherokee Trackhawk में देखा गया था। धोनी की इस कार की कीमत 1.16 करोड़ रुपये है। इसमें पावर के लिए 6.2-लीटर का सुपरचार्ज्ड V8 HEMI इंजन दिया गया है। इसका HEMI मोटर 707 bhp की पावर और 875 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह कार महज 3.62 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है।