Honda Activa 125 BS6 की हाल ही में बिक्री शुरू हुई थी, लेकिन अब कंपनी इसे रिकॉल कर रही है। दरअसल कंपनी को शिकायत मिल रही थी कि स्कूटर के ऑयल गेज में खराबी आ गई है। इसके अलावा इस स्कूटर के फैन कूलिंग कवर को भी लेकर शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में अब कंपनी ने स्कूटर्स को रिकॉल करने का फैसला लिया है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। ऐसे में ग्राहकों को कंपनी की तरफ से फोन जाने लगे हैं। हालांकि, Activa 125 BS6 के ग्राहक खुद भी पता लगा सकते हैं कि उनके स्कूटर में खराबी आई है कि नहीं। इसके लिए ग्राहकों को अपना VIN नंबर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सर्च करना होगा।