रिपोर्ट्स की माने तो KTM 890 Adventure में 889 सीसी का ट्विन इंजन दिया जा सकता है। इसका इंजन 8,000 आरपीएम 103 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,500 आरपीएम पर 100 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इसमें 21-इंच का फ्रंट व्हील और 18-इंच का रियर व्हील दिया जा सकता है। इसके अळावा 890 Adventure में ग्राहकों को 5-इंच का फुल कलर टीएफटी स्क्रीन भी मिल सकता है।
इसके अलावा KTM India भारत में अपनी 250 Adventure को भी लॉन्च करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे अगले सप्ताह भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। KTM के सभी डीलरशिप्स पर इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक 1000 से 5000 रुपये की टोकन राशि देकर इस मोटरसाइकिल को प्री-बुक कर सकते हैं। KTM 250 Adventure भारतीय बाजार में ऑरेंज और ब्लैक जैसे दो कलर वेरिएंट्स के साथ आ सकती है। कंपनी इसकी बिक्री इस महीने के आखिरी सप्ताह से शुरू कर देगी, जिससे त्योहारी सीजन में इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके।
KTM 250 Adventure एडवेंचर बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। इस बाइक के लॉन्च होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ऑनलाइन इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इसकी कीमतों और स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई दावे भी किए जा रहे हैं।