फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawasaki versys 650 बाइक भारत में लांच, देखने में आकर्षक और रोचक हैं इसके फीचर

Sun, 14 Oct 2018 07:44 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kawasaki versys 650 bike
विज्ञापन

वाहन कंपनियों का त्यौहारों को भुनाने का सिलसिला जारी है। इसी को आगे बढ़ाते हुए कावासाकी ने एक नई बाइक वर्सिस 650 को लांच कर दिया है। कावासाकी वर्सिस 650 बाइक अपने सेगमेंट में भारत की सबसे बेहतरीन बाइक है। इसी बाइक से प्रेरित होकर SWM ने अपनी सुपरडुअल बाइक को लांच किया था।

विज्ञापन


जिसमें 650 सीसी इंजन दिया गया। हालांकि कावासाकी की यह वर्सिस 650 बाइक सुपरडुअल बाइक को पछाड़ने में कामयाब रही। कंपनी ने इस बाइक को मेटैलिक मूनडस्ट ग्रे और मेटैलिक प्लैट स्पार्क ब्लैक कलर के विकल्पो में उपलब्ध कराया है। इसके रंगो से अलग इस बाइक का पुरा डिजाइन इसके स्टैंडर्ड वेरियंट की तरह ही है।

कावासाकी वर्सिस 650 में कंपनी की ओर से कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मौजूदा मॉडल की ही तरह 649 सीसी लिक्विड-कुल्ड, पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है। जो कि 68 बीएचपी की पावर और 64एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन


इस बाइक में स्पेंशन के लिए  फ्रंट में 41 मिलीमीटर अपसाइड डाउन फॉर्क्स लगाया गया है और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन की भी सुविधा दी गई है। ब्रेक सिस्टम को मजबूत बनानें के लिए इसके अगले पहिये में 300 मिलीमीटर का डुअल-पेटल डिस्क और पीछे वाले पहियें में 250 मिलीमीटर का सिंगल डिस्क लगाया गया है। लांच हुई बाइक की कीमत कंपनी ने 6.69 लाख रुपए रखी है। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें