कारगिल विजय दिवस के मौके पर Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) ने सोमवार को एलान किया कि Jawa Motorcycles (जावा मोटरसाइकिल्स) और Indian Army (भारतीय सेना) ने Dhruva Kargil Ride (ध्रुव कारगिल राइड) के लिए हाथ मिलाया है।
Kargil Vijay Diwas 2021 Dhruva Kargil Ride : कारगिल विजय दिवस के मौके पर Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) ने सोमवार को एलान किया कि Jawa Motorcycles (जावा मोटरसाइकिल्स) और Indian Army (भारतीय सेना) ने Dhruva Kargil Ride (ध्रुव कारगिल राइड) के लिए हाथ मिलाया है। ध्रुव कारगिल राइड सेना की जीत की याद में और भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए उत्सव सवारी की एक श्रृंखला है।
ध्रुव कारगिल राइड के हिस्से के रूप में, भारतीय सेना के 75 जावा मोटरसाइकिल और सवारों को चार समूहों में बांटा गया है। उधमपुर में उत्तरी कमान मुख्यालय के तत्वावधान में सूबेदार संजय कुमार, पीवीसी द्वारा ध्रुव युद्ध स्मारक से मुख्य सवारी को हरी झंडी दिखाई गई। इसमें लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी के नेतृत्व में जावा मोटरसाइकिल पर 25 सवार शामिल थे। इस दल ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक तक सवारी की। अन्य रैली नौशेरा, श्रीनगर और काराकोरम दर्रे से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई, जिसमें भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 मोटरसाइकिलों की गिनती पूरी की गई।
1,000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर
22वें कारगिल विजय दिवस के मौके में, भारतीय सेना ने कश्मीर घाटी और लद्दाख के खतरनाक पहाड़ों में 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करते हुए द्रास में ऐतिहासिक कारगिल युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मेगा बाइक रैलियां निकालीं। इनमें से एक टुकड़ी का नेतृत्व उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी कर रहे थे, जो कारगिल युद्ध के नायक भी हैं।
कमांडर ने पूछा- हाउ इज द जोश!
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए. भारत भूषण बाबू ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में, उत्तरी सेना के कमांडर को ध्रुव कारगिल राइड के बाइकर्स से पूछते देखा जा सकता है - 'हाउ इज द जोश?'। लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने बाइक सवारों के खतरनाक जोजिला दर्रे को पार करने से ठीक पहले, एक टीम में पूछा, और उनके जाबांज सैनिकों ने तुरंत जवाब दिया - "हाई सर"। बता दें जोजिला दर्रा 1,1649 फीट की ऊंचाई पर है।
4 of 7
Kargil Vijay Diwas 2021 Dhruva Kargil Ride
- फोटो : For Reference Only
वीडियो
लेफ्टिनेंट जनरल जोशी वीडियो में कहते हैं, "अब हमारे पास सबसे आसान हिस्सा होगा... जैसा कि हम लद्दाख के रास्ते में जोजिला पर चढ़ते हैं, (आपको) ध्यान रखना चाहिए और सावधान रहना चाहिए। धीमी रफ्तार से चलें।"
कारगिल विजय दिवस
26 जुलाई, 1999 को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल की चोटियों से पीछे धकेल दिया था, जिसके बाद कारगिल युद्ध के समाप्ति की घोषिणा कर दी गई थी। भारतीय सैनिकों ने पड़ोसी देश की नॉर्दर्न लाइट इन्फैंट्री के ज्यादातर सैनिकों को कारगिल में कब्जा की गई चोटियों से खदेड़ दिया था। भारत की जीत के उपलक्ष्य में इस दिन को 'कारगिल विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कही ये बात
भारतीय सैनिकों की वीरता और बहादुरी को याद करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने इस बात पर रोशनी डाली कि शहीद हुए वीर हमेशा देश और उसके सशस्त्र बलों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा, "भारतीय सेना के सैनिकों द्वारा किए गए बलिदानों को न सिर्फ याद किया जाता है बल्कि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए भी पहचाना जाता है। इसलिए, हमारा यह प्रयास, ध्रुव कारगिल राइड, ऑपरेशन विजय के दौरान शहीद हुए वीरों को याद करना और साथ ही युवाओं के बीच देशभक्ति की भावना को पुनर्जीवित करना और फिर से जगाना है।"
दो नए रंग में जावा
जावा मोटरसाइकिल्स ने 1971 की युद्ध जीत की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो नए रंग- जावा खाकी और मिडनाइट ग्रे भी लॉन्च किए थे। क्लासिक लीजेंड्स के सीईओ आशीष सिंह जोशी ने कहा, "हमारे सैनिक हमारे सच्चे हीरो हैं और हमारे देश को सुरक्षित रखने में उनके प्रयासों का सम्मान करना जावा मोटरसाइकिल में जीने का एक तरीका है।"