फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को मिली नई दमदार ऑडी, 70 लाख है कीमत

Wed, 25 Oct 2017 01:33 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
ऑडी S5 की कीमत 70.6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को दमदार परफॉर्मेंस वाली Audi S5 सेडान कार मिली है। इस कार को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था और कंपनी ने ऑडी S5 की कीमत 70.6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी थी। विराट कोहली को इसी साल ऑडी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। विराट कोहली भारत में इस कार को पाने वाले पहले शख्स हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: 1 लाख के बजट में आती हैं ये 5 बेस्ट मोटरसाइकिल, लुक्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस

ऑडी ने एक प्रमोश्नल वीडियो भी जारी किया है, जिसमें विराट कोहली को इस कार की राइड लेते दिखाया गया है। विराट कोहली के पास ऑडी के कई अन्य मॉडल पहले से मौजूद हैं, जिसमें ऑडी R8 सुपरकार, R8 LeMans, A8 लग्जरी सैलून और Q7 लग्जरी एसयूवी शामिल हैं। इस तरह विराट के पास यह पांचवी ऑडी हो गई। कोहली के पास Toyota Etios Liva, Fortuner, Range Rover Vogue, Lamborghini Gallardo और Bentley Continental जैसी कारें भी हैं। 
विज्ञापन

Audi S5 सेडान कार के फीचर्स



एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट) के साथ डुअल एलईडी हैडलैंप दिए गए हैं। ऑडी एस5 में क्वाड एग्जॉस्ट दिए गए हैं। वर्चुअल कॉकपिट के साथ कंपनी का पारंपरिक केबिन डिजाइन दिया है। कार में 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑडी MMI इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। 

ऑडी एस5 में 3.0 लीटर V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 354PS की पावर और 500Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 8-स्पीड डुअल क्लच गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ऑडी एस5 को 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ने में 4.7 सेकेंड का समय लगता है। सेफ्टी के लिहाज से कार में 8 एयरबैग्स और एबीएस दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें