अक्सर कुछ लोग अपनी बाइक को लंबे समय तक रिजर्व मोड में ही चलाते हैं। लेकिन ऐसा करने से बाइक को लंबे समय में काफी ज्यादा नुकसान होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बाइक को लंबे समय तक रिजर्व मोड में चलाने से क्या नुकसान होते हैं।
विज्ञापन
क्यों होता है रिजर्व मोड
बाइक्स में रिजर्व मोड सिर्फ इसलिए दिया जाता है क्योंकि बाइक में तेल खत्म होने पर व्यक्ति परेशान ना हो और पेट्रोल खत्म होने के बाद भी बाइक को कुछ दूर चलाकर नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंचाया जा सके।
सही या गलत
बाइक को रिजर्व में चलाना सही या गलत की बात है तो इसका सीधा जवाब है कि अगर कभी-कभी बाइक को रिजर्व मोड में चलाया जाता है तो फिर परेशानी की बात नहीं होती। लेकिन अगर बाइक को हर बार रिजर्व मोड में ही चलाया जाता है तो फिर इससे बाइक को लंबे समय में बड़े नुकसान होते हैं।
क्या होता है नुकसान
अगर बाइक को लंबे समय तक रिजर्व मोड में चलाया जाता है। तो इससे बाइक में कई तरह के नुकसान होते हैं। ऐसा करने के कारण बाइक के इंजन को क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है। जिससे इस पर बुरा असर होता है। इसके साथ ही बाइक के पेट्रोल टैंक में लगे फ्यूल सेंसर भी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर एक बार बाइक के इंजन या पेट्रोल टैंक में लगे सेंसर खराब हो जाते हैं, तो फिर इनको ठीक करवाने में समय और पैसे दोनों ही खर्च होते हैं।
करें यह काम
अगर आप अपनी बाइक को इस तरह की लापरवाही से होने वाले नुकसान से बचाना चाहते हैं, तो जानकारों के मुताबिक बाइक चलाते हुए कम से कम दो से तीन लीटर पेट्रोल हमेशा बाइक में होना चाहिए। इससे बाइक के इंजन और सेंसर की उम्र को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।