फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: बाइक की चेन में आ जाए खराबी तो होती हैं परेशानी, किस तरह रखना चाहिए ध्यान, जानें डिटेल

Fri, 16 Feb 2024 09:32 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाइक की चेन भी काफी महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। अगर इसमें खराबी आ जाए तो फिर बाइक चलाने में परेशानी भी होती है। किस तरह से इसका ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक में चेन का काफी महत्वपूर्ण काम होता है। अगर लापरवाही के कारण एक बार इसमें खराबी आ जाए तो फिर बाइक को चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बाइक की चेन का ध्यान किन आसान तरीकों से रखा जा सकता है।

विज्ञापन


ऑयल का न करें उपयोग
बाइक की चेन में कई लोग ऑयल लगाते हैं। ऐसा करने से भले ही कुछ समय के लिए चेन से आने वाली आवाज बंद हो जाती है। लेकिन इससे लंबे समय में चेन को नुकसान होता है। ऑयल लगाने के बाद बाइक को चलाने पर यह ज्यादा जल्दी गंदी होती है। जिससे चेन की उम्र कम हो जाती है।
 

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

विज्ञापन


करें स्प्रे का उपयोग
बाइक में चेन पर ऑयल लगाने की जगह चेन स्प्रे का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से चेन पर लगी गंदगी तो साफ होती ही है, साथ ही चेन पर एक परत भी चढ़ती है। जिससे चेन पर आसानी से गंदगी नहीं जमती। ऐसा करने से चेन की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक पर लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, तो करें जरूर करें ये जांच, बिना परेशानी होगा सफर
विज्ञापन


ज्यादा न कसें
बाइक चलाते हुए कई बार चेन ढीली हो जाती है। ऐसे में चेन को जरुरत से ज्यादा टाइट करना भी नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा टाइट करने के कारण भी कई बार चेन टूट जाती है। जिससे सफर के बीच में परेशानी भी होती है। साथ ही इससे खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जरुरत के मुताबिक ही चेन ढीली होने पर टाइट करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: दो पहिया वाहनों के किस फीचर से सुरक्षित होता है सफर, जानें कैसे कम होते हैं हादसे

सफाई भी जरूरी
बाइक खरीदने के बाद सिर्फ उसे चलाना ही नहीं साफ करना भी जरूरी होता है। बाइक की सफाई के दौरान चेन को भी साफ करना चाहिए। इससे चेन पर लगी गंदगी आसानी से हट जाती है। इसके लिए चेन ब्रश का उपयोग करना बेहतर रहता है। यह खास तौर पर चेन को साफ करने के लिए बनाया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें