फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या भारत में बंद हो गई Hyundai Xcent की बिक्री? ग्राहकों के सवालों का यहां मिलेगा जवाब

Sun, 25 Oct 2020 02:43 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai Xcent
विज्ञापन

ह्यूंदै इंडिया (Hyundai India) ने अपनी वेबसाइट पर से Hyundai Xcent सबकॉम्पैक्ट सेडान को हटा दिया है। यानी अब इस कार की बिक्री भारत में नहीं होगी। Xcent कंपनी की सबसे पहली सब-4 मीटर सेडान थी। इसी साल कंपनी ने इसके नए जेनरेशन वाले मॉडल Hyundai Aura को नए नाम से लॉन्च किया है। हालांकि, कंपनी की तरफ से पुरानी जेनरेशन वाली Xcent और नई Aura दोनों की एक साथ बिक्री की जा रही थी। लेकिन अब कंपनी भारतीय बाजार में केवल Hyundai Aura की ही बिक्री करेगी। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले, ह्यूंदै इंडिया ने कॉमर्शियल कामों के लिए अपनी Xcent Prime को लॉन्च किया था, जिसका इस्तेमाल टेक्सी सेगमेंट में होता है। कंपनी अपनी Xcent Prime की भारतीय बाजार में अभी भी बिक्री कर रही है।

इससे पहले ह्यूंदे मोटर (Hyundai Motor) ने अपनी कई कारों की कीमतों को बढ़ा दिया। ह्यूंदै ने अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue की कीमतों को 2000 रुपये तक महंगा कर दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत को नहीं बढ़ाया है। 

बढ़ी कीमतों से पहले Hyundai Venu की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.75 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 11.63 लाख रुपये तक जाती थी। 

अब Hyundai Venu की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत तो 6.75 लाख रुपये ही है, लेकिन इसके इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 11.65 लाख रुपये हो गई है।

Hyundai Aura की कीमतें 6000 रुपये तक महंगी हो गई है। पहले के मुकाबले इसके सभी वेरिएंट्स अब महंगे हो गए हैं। बढ़ी कीमतों से पहले Hyundai Aura की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.22 लाख रुपये तक जाती थी। लेकिन अब Hyundai Aura की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये हो गई है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.28 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन

Hyundai Santro की कीमतें 6000 रुपये तक महंगी हो गई हैं। पहले Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 6.25 लाख रुपये तक जाती थी। लेकिन अब बढ़ी कीमतों के बाद Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.63 लाख रुपये हो गई है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 6.31 लाख रुपये तक जाती है।

ह्यूंदै मोटर इंडिया ने Hyundai Santro के सीएनजी मॉडल्स की भी कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने Santro Magna सीएनजी वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस वेरिएंट की अब दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.86 लाख रुपये हो गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें