नवरात्रि कार केयर कैंप में ग्राहकों को मिलेंगी ये सेवाएं
- 5 साल से ज्यादा की कार- पीरियॉडिक सर्विस और मरम्मत पर 15 फीसदी का मैकेनिकल लेबर डिस्काउंट
- 5 साल से कम की कार- पीरियॉडिक सर्विस और मरम्मत पर 5 फीसदी का मैकेनिकल लेबर डिस्काउंट
- आंतरिक सफाई पर 20 फीसदी की छूट
- एक्सटीरियर सौंदर्यीकरण पर 20 फीसदी की छूट
- जंग विरोधी (एंटी रस्ट) पर 20 फीसदी की छूट
- बॉडी पेंट पर 20 फीसदी की छूट
- व्हील बैलेंसिंग और व्हील अलाइंमेंट पर 10 फीसदी की छूट
- फ्री 50-बिंदु की जांच
- टायरों पर आकर्षक पेशकश
यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह कैंप चुनिंदा शहरों के लिए है। इसके अलावा इस कैंप की अवधि 14 अक्तूबर से 22 अक्तूबर 2020 तक के लिए है।
इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने बड़ी खामोशी से अपनी कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Verna के बेस वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसे 9.02 लाख रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। यानी Hyundai की Verna का अब बेस मॉडल S वेरिएंट की जगह E वेरिएंट है।
नए Hyundai Verna E वेरिएंट में कई फीचर्स S ट्रिम्स जैसे ही हैं। हालांकि, इसमें आपको S ट्रिम जैसा 8-इंच का टचस्क्रीन नहीं मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा नए वेरिएंट में आपको फ्रंट यूएसबी चार्जर और सनग्लास होल्डर भी नहीं मिलेगा।
नए Hyundai Verna E वेरिएंट की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 113 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।