फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स से पिछली हार का बदला लेने उतरेंगे राजस्थान के रॉयल्स

Wed, 14 Oct 2020 03:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेन स्टोक्स की वापसी से मजबूत बनी राजस्थान रॉयल्स की टीम शीर्ष क्रम की नाकामी से उबरकर बुधवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछली हार का बदला चुकता करने की कोशिश करेगी। दिल्ली ने पिछले सप्ताह रॉयल्स को 46 रन से हराया था। स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली रॉयल्स की टीम उससे सबक लेकर इस मैच में कड़ी चुनौती पेश करेगी। जब दोनों टीमें पिछली बार एक दूसरे से भिड़ी थी तो रॉयल्स की टीम में स्टोक्स नहीं थे। इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर भले ही पहले मैच में अपना जलवा नहीं दिखा सका, लेकिन उनकी उपस्थिति में यह पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज करके चार मैच के हार के क्रम को तोड़ने में सफल रहा। 

विज्ञापन
Trending Videos

बेन स्टोक्स जहां रॉयल्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है वहीं टीम शीर्ष क्रम की असफलता से भी पार पानी चाहेगी। शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण निचले क्रम के बल्लेबाजों पर दबाव बन रहा है। कप्तान स्मिथ और संजू सैमसन ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला कुंद पड़ा है। जोस बटलर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 44 गेंदों पर 70 रन बनाए, लेकिन वह पिछले दो मैचों में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। अगर राहुल तेवतिया अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो रॉयल्स की स्थिति और नाजुक होती। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले तेवतिया ने सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मैच में 28 गेंदों पर 45 रन बनाए थे। दूसरी तरफ दिल्ली को अपने पिछले मैच में मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली कैपिटल्स

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम उस हार को भुलाकर फिर से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। दिल्ली के पास आक्रामक बल्लेबाज है और कागिसो रबाडा की अगुवाई में उसकी गेंदबाजी भी मजबूत है। रबाडा ने अब तक 17 विकेट लिए है, उन्हें हमवतन दक्षिण अफ्रीकी एनरिच नॉर्ट्जे और हर्षल पटेल का अच्छा सहयोग मिला है। रविचंद्रन अश्विन ने भी अक्षर पटेल के साथ मिलकर अच्छी गेंदबाजी की है। रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में हालांकि मार्कस स्टोइनिस के ऑलराउंड खेल से दिल्ली को जीत मिली थी। स्मिथ को उम्मीद रहेगी कि स्टोक्स उनकी तरफ से ऐसी ही भूमिका निभाएंगे। रॉयल्स के गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर के अलावा स्पिनर तेवतिया और श्रेयस गोपाल को लगातार मौका मिलता रहा है। दिल्ली के बल्लेबाजी विभाग में शिखर धवन की फार्म में वापसी सकारात्मक संकेत है। पृथ्वी शॉ और अय्यर पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण दिल्ली को पिछले मैच में शिमरोन हेटमेयर को बाहर करके अलेक्स कैरी को अंतिम एकादश में शामिल करना पड़ा था। यह अजिंक्य रहाणे का भी इस आईपीएल में पहला मैच था।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, महिपाल लोमरोर, ओसाने थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल , अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम करन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी, जोफ्रा आर्चर।

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरोन हेटमेयर, कागिसो रबाडा, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने, कीमो पॉल, डेनियल सैम्स, मोहित शर्मा, एनरिक नॉर्ट्जे, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), अवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षल पटेल, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें