हुंडई ने अक्टूबर 2018 के आसपास अपनी छोटी कार EON को बंद कर दिया था, क्योकिं मार्किट में नई सेंट्रो की एंट्री हो चुकी थी। ऑटो कार इंडिया के मुताबिक हुंडई अब सेंट्रो के एक बेस वेरिएंट पर काम कर रही है जोकि सस्ता होगा। इस समय हुंडई के पास एंट्री लेवल सेगमेंट में कोई कार नहीं है ऐसे में यह माना जा रहा है की सेंट्रो का नया बेस वेरिएंट कंपनी की बंद हो चुकी EON की जगह लेगा।
इस समय हुंडई की नई सेंट्रो की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि मारुति ऑल्टो की कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू होती है। ऐसे में यहां पर कीमत में करीब 96 हजार रुपये का फर्क है। और ये जो करीब लाख रुपये का गैप है यह उन ग्राहकों के लिए काफी मायने रखता है जो एक बेसिक कार की चाहत रखते हैं। ऑल्टो के अलावा ग्राहकों के पास क्विड और रेडीगो जैसी कारें भी ऑप्शन में हैं।
इस समय सेंट्रो में 5 वेरिएंट्स D-Lite, Era, Magna, Sportz और Asta उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 3.90 लाख रुपये से लेकर 5.65 लाख रुपये तक जाती है। वही सेंट्रो के बेस्ट वेरिएंट D-Lite में AC की सुविधा भी नहीं है।