फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे के एक कपड़ा गोदाम में लगी आग, पांच मजदूरों की मौत

Thu, 09 May 2019 11:53 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
कपड़ा गोदाम में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे से 20 किलोमीटर दूर उरुली देवाची गांव में स्थित एक कपड़ा गोदाम में आज सुबह आग लग गई। इससे पांच मजदूरों की मौत हो गई। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजकर आग को काबू किया गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के गोदाम में जब आग लगी तब एक कमरे में मजदूर सोए हुए थे। दमकल कर्मियों ने बताया कि घटना तड़के 4 चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच मजदूरों की मौत हुई है, इनमें से चार राजस्थान के रहने वाले थे, जबकि एक महाराष्ट्र के ही लातूर जिले का रहने वाला था। सभी मृतक 30 साल से कम उम्र के थे।
 

मृतकों की पहचान राकेश रियाद (22), राकेश मेघवाल (25), धर्मराम वादियासर (25), सूरज शर्मा (25) और धीरज चांडक (23) के रूप में हुई है। धीरज चांडक लातूर का रहने वाला था।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आग लगने के कुछ मिनट बाद दम घुटने से मजदूरों की मौत हो गई। चूंकि उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी, इसी वजह से वह 6,000 स्क्वायर फीट में बने गोदाम में ही सोया करते थे। गोदाम मालिक चोरी की आशंका के चलते बाहर से ताला लगा दिया करता था। गोदाम से जब शव बाहर निकाले गए तो उनमें से कुछ जल चुके थे।'

एक दमकलकर्मी ने कहा, 'हमें सुबह लगभग सवा चार बजे कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया। इसके साथ ही आठ वाटर टैंक भी भेजे गए। गोदाम के शटर से धुआं निकल रहा था और बाहर से ताला लगा था। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।'
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें