ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India Ltd) ने अपने कोविड-19 सीएसआर 2.0 प्रोग्राम के तहत ‘ह्यूंदै कैयर्स’ अभियान की शुरुआत कर दी है। कंपनी की तरफ से तीन परियोजनाओं पर काम किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 18 अगस्त से हो चुकी है। ह्यूंदै केयर्स 2.0 सीएसआर पहल तीन प्रमुख परियोजनाओं के तहत की जाएगी।
'रक्षक'
18 अगस्त, 2020 से शुरू हुई कंपनी की इस परियोजना के तहत, गुजरात और महाराष्ट्र को लगभग 30,000 मेड-इन-इंडिया खादी मास्क दिए जाएंगे।
'शिक्षक'
सितंबर, 2020 से शुरू होने वाली इस परियोजना के तहत, कम आय वर्ग के कोविड वारियर्स के बच्चों को 1,000 टैबलेट्स दिए जाएंगे। इन टैबलेट्स में 2 साल के शैक्षणिक पाठ्यक्रम डाउनलोडेड होंगे।
'ग्रामीण स्वच्छता'
सितंबर, 2020 से शुरू होने वाली इस परियोजना के तहत पूरे देश में 292 जिलों / तहसीलों को कीटाणुरहित करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। एक मोबाइल वैन इन क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों की सफाई करेगी।
Hyundai Service को WhatsApp पर 12 लाख ग्राहकों का मिला साथ
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Ltd) ने व्हाट्सएप (WhatsApp) पर अपनी ह्यूंदै सर्विस को लेकर हाल ही में घोषणा की थी। कंपनी ने बताया था कि व्हाट्सएप पर इस सर्विस से 12 लाख ग्राहक जुड़ चुके हैं। बता दें कि ह्यूंदै ने व्हाट्सएप पर Hyundai Service को अक्टूबर 2019 में लॉन्च किया था। इस सर्विस के पीछे कंपनी का मकसद था कि ग्राहकों को कार की सर्विस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी रियल टाइम में मिल सके। इसके अलावा ग्राहक अपने सवालों को सीधे कंपनी के एंजेंट से पूछ सकें।
व्हाट्सएप पर ह्यूंदै सर्विस कंपनी का एक संचार मंच है, जहां ग्राहकों को कार की सर्विस से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलती है। इस सर्विस की मदद से ह्यूंदै के ग्राहक सर्विस रिमाइंडर, सर्विस बुकिंग, इन-सर्विस अपडेट, इनवॉयस, ऑनलाइन भुगतान और 360° डिजिटल फीडबैक और कॉन्टैक्टलेस सर्विस एक्सपीरियंस जेसी सुविधाओं को अपने स्मार्टफोन पर आसानी से पा सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक प्रशिक्षित एजेंटों से सीधे चैट पर बात कर सकते हैं।