फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर महीने में 23.6 फीसदी ज्यादा बिकी Hyundai की कारें, ग्राहकों का मिला बंपर साथ

Thu, 01 Oct 2020 07:27 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai Tucson 2020 - फोटो : Hyundai India
विज्ञापन

ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) के लिए सितंबर महीना राहत की खबर लेकर आया। कोरोना के झटके से भारी नुकसान का सामना कर रही कंपकी की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई है। सितंबर 2020 में ह्यूंदै के कुल 59,913 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने कुल 57,705 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले सितंबर 2020 में ह्यूंदै मोटर की बिक्री में 3.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

विज्ञापन


अगर महीने दर महीने की सेल्स रिपोर्ट की बात करें तो अगस्त महीने में ह्यूंदै के कुल 52,609 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी अगस्त 2020 के मुकाबले सितंबर 2020 में कंपनी की बिक्री में 14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

भारतीय बाजार में ह्यूंदै की कारों की बढ़ी मांग

कंपनी ने सितंबर 2020 में कुल 50,313 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की है। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने कुल 40,705 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो सितंबर महीने में ह्यूंदै ने भारतीय बाजार में 23.6 फीसदी ज्यादा बिक्री की है। वहीं, अगर अगस्त महीने से इसकी तुलना करें तो बिक्री में 10 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। बता दें कि अगस्त 2020 में ह्यूंदै मोटर इंडिया ने 45,809 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी।
 
विज्ञापन

43.5 फीसदी घटा ह्यूंदै का निर्यात

सितंबर 2019 के मुकाबले इस साल सितंबर महीने में ह्यूंदै के निर्यात में 43.5 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर 2020 में कंपनी ने कुल 9,600 इकाईयों का निर्यात किया। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने 17,000 वाहनों का निर्यात किया था। वहीं, अगर अगस्त महीने की बात करें तो कंपनी ने 6,800 यूनिट्स का निर्यात किया था। यानी पिछले साल के मुकाबले ह्यूंदै मोटर इंडिया का निर्यात घटा है, लेकिन अगस्त महीने की तुलना में कंपनी के निर्यात में 41 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें