फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KXIP vs MI IPL 2020: क्रिस गेल को करना होगा और इंतजार, कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Thu, 01 Oct 2020 07:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पंजाब बनाम मुंबई - फोटो : social media
विज्ञापन

आईपीएल 2020 में आज पहली बार मुंबई और पंजाब की टीम आमने-सामने है। अबु धाबी में खेले जा रहे इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिग्गजों से सजी मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी कर रही है। दोनों ही टीम अपने पिछले मुकाबले हारकर आ रही है, ऐसे में आज का मैच इन दोनों दलों के लिए अहम है....आइए जानते हैं कि कैसी है प्लेइंग XI

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

तीन मैच में एक जीत और दो हार के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस वैसे तो स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई है, लेकिन उसका कोई भी बड़ा खिलाड़ी अपनी पूरी लय में नजर नहीं आ रहा। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कमजोर लग रही है, बावजूद इसके कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच के लिए उन्हीं 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जिनके साथ पिछला मैच खेला था।
  • बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन
  • विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
  • ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या
  • गेंदबाज: राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, जेम्स पैटिंसन
विज्ञापन

KXIP की प्लेइंग इलेवन

टीम के ओपनर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन अबतक मध्यक्रम चेक नहीं हुआ है यानी सारा काम दोनों सलामी बल्लेबाज ही पूरा करते आए हैं। करुण नायर, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, जेम्स नीशम, सरफराज खान पर फिर टीम ने दोबारा भरोसा जताया है, लेकिन गेंदबाजी में स्पिनर मुरुगन अश्विन की जगह आज कृष्णप्पा गौतम को खिलाया जा रहा है।
  • बल्लेबाज: मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, निकोलस पूरन
  • विकेटकीपर: केएल राहुल
  • ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम
  • गेंदबाज: रवि बिश्नोई, कृष्णप्पा गौतम, मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉट्रेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें