फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बाजार के लिए ह्युंडई ने रेव संग साझेदारी

Tue, 21 Aug 2018 12:56 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hyundai
विज्ञापन

साउथ कोरिया की कार निर्माता कंपनी ह्युंडई ने सोमवार को सेल्फ ड्राइव कार शेयरिंग कंपनी रेव के साथ भारत में अपनी साझेदारी की घोषणा की। ह्युंडई ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के अंतर्गत एक खास कार शेयरिंग सेवा विकसित की जाएगी, साथ ही भारत में रचनात्मक मार्केटिंग गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन


कंपनी ने आगे कहा कि ह्यूंडई मोटर्स द्वारा किए गए रणनीतिक निवेश व रेव संग साझेदारी दोनों कंपनियों को भारतीय वाहन बाजार के भविष्य का नेतृत्व करने के लिए जरूरी योग्यता व प्रौद्योगिकी प्रदान करेंगे। हालांकि,कंपनी ने इस साझेदारी की रकम को गुप्त ही रखा है। 

गौरतलब है कि ह्यूंडई ने हाल ही में अपनी अपकमिंग कार AH2 हैचबैक के स्कैच का डिजाइन जारी किया है। खबरों की मानें तो इस कार को ह्यूंडई सेंट्रो नाम दिया जा सकता है। भारत में इस कार को अक्टूबर 2018 के मध्य तक लांच किया जा सकता है। ह्यूंडई ने इस कार का स्कैच टीजर इमेज से दिखाया है। कंपनी टीजर इमेज के जरिये इस कार के सस्पेंस को लगातार बढ़ा रही है। ह्यूंडई का कहना है कि यह एक फैमिली कार होगी।
विज्ञापन


छोटे आकार की इस हैचबैक का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि इस कार का आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है। टेस्टिंग के दौरान कंपनी की नई जेनरेशन सेंट्रो के शॉट्स कई बार देखे जा चुके हैं जिनमें कार के एक्सटीरियर के साथ कार के केबिन की फोटोज भी सामने आई हैं। नई जनरेशन वाली ह्यूंडई सेंट्रो में डुअल-टोन बीजे और ब्लैक केबिन दिया गया है और इस कलर से मिलती अपहोल्स्ट्री भी कार में लगाई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें