फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai की नई Suv Styx की टेस्टिंग जारी, बेबी क्रेटा जैसा दिखा अंदाज

Sun, 24 Feb 2019 06:29 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Styx
हुंडई सेंट्रो से हैचबैक सेगमेंट में ग्राहकों को बटोरने के बाद हुंडई अब अपनी नई सब -4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी Styx की तैयारी में है। जिसकी इन दिनों टेस्टिंग जारी है। Styx को 2019 मई-जून के दौरान भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह एसयूवी स्पाइसशॉट में बेबी क्रेटा की तरह दिखती है। हुंडई अप्रैल से होने वाले न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में हुंडई इस कार से पर्दा उठा सकती है। बता दें, क्रेटा की तुलना में यह एसयूवी बहुत छोटी है।
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Styx
Styx दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई की पहली कार होगी, जिसे भारतीय बाजार में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ बेचा जाएगा। हुंडई ने इस कार के लिए 1 लीटर -3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन विकसित किया है जो पहले सबसे पहले Styx में दिया जाएगा, इसके बाद इस इंजन को हुंडई की अन्य छोटी कारों पर आजमाया जा सकता है। टर्बो पेट्रोल इंजन में लगभग 118 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टार्क जनरेट होगा। वहीं इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और विकल्प के रूप में 6 स्पीड एएमटी भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Styx
बता दें, हुंडई का एक और नया इंजन Styx द्वारा डेब्यू कर सकता है,जो 1.5 लीटर -4 सिलेंडर डीजल इंजन होगा, जिसे हुंडई ने आगामी भारत स्टेज 6 (बीएस 6) उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए विकसित किया है। इस इंजन के 115 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की संभावना है। पेट्रोल इंजन की ही तरह डीजल को भी 6 स्पीड मैनुअल और एएमटी विकल्प मिलने की उम्मीद है।

4 of 5
Hyundai styx
कीमत की बात करें तो कंपनी इस एसयूवी के पेट्रोल वर्जन की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये रख सकती है। जबकि डीजल वर्जन की कीमत 8 से 9 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। जहां तक बात मुकाबले की है तो Styx मारुति ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सॉन और हाल ही में लॉन्च की गई महिंद्रा एक्सयूवी 300 को टक्कर देगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Kona
इसके अलावा Hyundai अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Kona पर भी इन दिनों काम कर रही है। हालांकि इलेक्ट्रिक कार हुंडई कोना किसी कोरियन कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। वहीं हाल ही में हुंडई की इस इलेक्ट्रिक कार देश में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हुंडई की यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 280 किमी की दूरी तय कर सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें