Hyundai Styx
बता दें, हुंडई का एक और नया इंजन Styx द्वारा डेब्यू कर सकता है,जो 1.5 लीटर -4 सिलेंडर डीजल इंजन होगा, जिसे हुंडई ने आगामी भारत स्टेज 6 (बीएस 6) उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए विकसित किया है। इस इंजन के 115 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की संभावना है। पेट्रोल इंजन की ही तरह डीजल को भी 6 स्पीड मैनुअल और एएमटी विकल्प मिलने की उम्मीद है।