हुंडई की प्रीमियम हैचबैक कार i10 और i30 भारत में काफी पसंद की जाती है। इसी सेगमेंट मे Hyundai की i30 कार को लंकर मार्केट में काफी अटकले थी। फिलहाल, इस कार को चेन्नई में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कार को टेस्टिंग के दौरान तो देखा गया,लेकिन यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि इस कार को भारत में लांच किया जाएगा या नहीं ।
फिलहाल, आपको दिखाते हैं इस कार का लीक हुआ टेस्टिंग वीडियो:
कार में 17-इंच डबल स्पोक अलॉय व्हीलज, डेटाइम रनिंग लाइट्स,एलईडी हेडलैम्प्स,टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,पैनोरमिक सनरूफ,वेंटिलेटेड सीट्स,टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे।
इसके अलावा कार में स्टार्ट-स्टॉप बटन, 10-वे अजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिवर्स पार्किंग कैमरा आदि भी दिए जाएंगे। बात करें कीमत की इसका अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन है, लेकिन फिर भी इस कार को क्रेटा जैसी बेहतरीन एसयूवी और वरना जैसी शानदार सेडान की कीमत के आस पास रखा जा सकता है।