फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Hyundai i20 ने भारत में मचाया धमाल, 9 दिनों के अंदर बुक हुईं 10000 से ज्यादा गाड़ियां

Fri, 06 Nov 2020 08:04 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai i20 2020 - फोटो : Hyundai India
विज्ञापन

Hyundai i20 2020 को भारतीय बाजार में ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। अब तक इसे 10,000 से भी ज्यादा ग्राहकों ने बुक किया है। कंपनी ने इसे चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें Magna, Sportz, Asta और Asta (O) शामिल हैं। इसके अलावा यह कार तीन इंजन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस कार की मांग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 9 दिनों में कंपनी ने 10,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है।  

विज्ञापन


नई जेनरेशन वाली Hyundai i20 में कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। इसके अलावा इसका लुक पहले के मुकाबले और भी ज्यादा बोल्ड और अग्रेसिव हो गया है। कंपनी ने इसे दिवाली से ठीक पहले लॉन्च किया है, जिससे इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके।

Hyundai i20 2020: कीमतें

Hyundai i20 2020 - फोटो : Hyundai India

1.2-लीटर पेट्रोल इंजन: 5MT

  • Magna: 6,79,900 रुपये
  • Sportz: 7,59,900 रुपये
  • Asta: 8,69,900 रुपये
  • Asta (O): 9,19,900 रुपये


1.2-लीटर पेट्रोल इंजन: IVT  

  • Sportz: 8,59,900 रुपये
  • Asta: 9,69,900 रुपये


1.5-लीटर डीजल इंजन: 6MT 

  • Magna: 9,19,900 रुपये
  • Sportz: 8,99,900 रुपये
  • Asta (O): 10,59,900 रुपये


1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: IMT 

  • Sportz: 8,79,900 रुपये
  • Asta: 9,89,900 रुपये


1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: 7DCT 

  • Sportz: 8,99,900 रुपये
  • Asta (O): 10,59,900 रुपये

Hyundai i20 2020: इंजन

कंपनी ने इसे तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। इनमें 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ट्रांसमिशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन का भी विकल्प दिया है।

Hyundai i20 2020: परफॉर्मेंस

  • इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का IVT वर्जन 87 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका मैनुअल वर्जन 82 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • इसका 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 bhp की मैक्सिमम पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

Hyundai i20 2020: मुकाबला

भारतीय बाजार में यह 8 कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Maruti Baleno, Honda Jazz, Tata Altroz और Toyota Glanza जैसी कारों से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें