फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai ने दी Maruti Suzuki को मात, सात फीसदी तक बढ़ी कारों की बिक्री

Mon, 02 Dec 2019 10:38 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hyundai
विज्ञापन

एक तरफ मारुति सुजुकी और अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है, तो दूसरी तरफ नवंबर महीने में Hyundai की बिक्री सात फीसदी तक बढ़ गई है। ह्यूदैं ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि नवंबर महीने में कारों की बिक्री में कुल सात फीसदी का इजाफा हुआ है जो अब 60,500 यूनिट्स पर पहुंच गया है।   

विज्ञापन

Hyundai की घरेलू बिक्री 44,600 यूनिट्स

कंपनी के अनुसार नवंबर महीने में Hyundai कार की घरेलू बिक्री 44,600 यूनिट्स की है, जो कि पिछले साल 43,709 यूनिट्स थी। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि वर्ष 2019 में Hyundai Venue की बुकिंग एक लाख तक पहुंच गई है। कंपनी इसे साउथ अफ्रीका में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसके लिए 1,400 यूनिट्स भेजी जा चुकी हैं।   

मारुति सुजुकी की बिक्री में गिरावट

बता दें कि भारत की पहले नंबर पर आने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki की बिक्री नवंबर महीने में 1.9 फीसदी गिरकर 1,50,630 यूनिट्स पर पहुंच गई है। कंपनी ने यह जानकारी रविवार को साझा करते हुए कहा कि पिछले साल नवंबर में 1,53,539 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

Alto समेत कई वाहनों की बिक्री गिरी

कंपनी के अनुसार Alto और WagonR समेत छोटी गाड़ियों की बिक्री में 12.2 फीसदी की कमी आई है। इसकी बिक्री पहले 29,954 थी, जो गिरकर 26,306 पर पहुंच गई है। वहीं, Vitara Brezza, S-Cross, Ertiga जैसे वाहनों की बिक्री 1.3 फीसदी गिरकर 23,204 यूनिट्स पर पहुंच गई है। हालांकि, Swift, Celerio, Ignis, Baleno और Dzire जैसी गाड़ियों की बिक्री 7.6 फीसदी से बढ़कर 78,013 यूनिट्स पर पहुंच गई है।

अक्तूबर में खूब हुई थी कमाई

अक्तूबर महीने में Maruti ही नहीं लगभग सभी कंपनियों ने अच्छी कमाई की थी। मारुति की कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले 4.5 फीसदी बढ़कर 1,53,435 यूनिट्स पर पहुंच गई थी, जो सितंबर महीने की तुलना में करीब 25 फीसदी ज्यादा है। यही वजह है कि त्योहारी महीनों में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अच्छी कमाई की थी। 

Maruti Suzuki ने बेच दी दो करोड़ गाड़ियां

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आगामी 14 दिसंबर को 37 साल पूरे कर लेगी। 1983 में कंपनी ने देश में पहली मारुति 800 के मॉडल को सड़क पर उतारा था। इतने सालों में कंपनी ने कुल दो करोड़ से अधिक गाड़ियों को बेचा है।  
विज्ञापन

Maruti Suzuki के प्रबंध निदेशक ने क्या कहा?

बता दें कि शनिवार को कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा अब उसने यह नया कीर्तिमान बनाया है। जहां कंपनी को एक करोड़ गाड़ियां बेचने में 29 सालों का समय लगा, वहीं अगली एक करोड़ गाड़ियां आठ सालों में बिक गई। इस अवसर पर मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा कि हम इस नए रिकॉर्ड से काफी उत्साहित हैं। यह उपलब्धि हासिल करना कंपनी, उसके सप्लायर्स और डीलर पार्टनर्स के लिए काफी खुशी की बात है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें