फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल के मुकाबले पेट्रोल इंजन वाली क्रेटा लोगों को आ रही है पसंद, ये है मुख्य वजह

Mon, 29 Apr 2019 08:10 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai Creta
विज्ञापन

अभी तक केवल मारुति के डीजल इंजन बंद करने की खबरों के केवल कयास ही लगाए जा रहे थे, लेकिन पिछले हफ्ते जब मारुति ने छोटी कारों में डीजल इंजन बंद करने का ऐलान किया, तो पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर में भूचाल आ गया। वहीं मारुति की योजना पेट्रोल कारों को बढ़ावा देने की है। एसयूवी सेगमेंट में भी पेट्रोल इंजन की डिमांड बढ़ रही है।

विज्ञापन

 

क्रेटा की 40 प्रतिशत बिक्री पेट्रोल इंजन से

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ह्यूंदै की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा की 40 प्रतिशत बिक्री पेट्रोल इंजन से आती है। दूसरे शब्दों में कहें, तो बिकने वाली हर 5 ह्यूंदै क्रेटा में 2 कारें पेट्रोल की होती हैं। अभी तक एसयूवी सेगमेंट में डीजल इंजनों का ही राज था, लेकिन पेट्रोल इंजनों की डिमांड बढ़ने से यह भ्रम टूटता सा प्रतीत हो रहा है और शायद यही वजह है कि जो मारुति को बेफ्रिक्री दे रही रही है।
 

क्रेटा के पेट्रोल वर्जन में 1.6 लीटर का इंजन

ह्यूंदै क्रेटा के पेट्रोल वर्जन में 1.6 लीटर का 4 सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 121 बीएचपी की पावर और 151 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक मिलता है। वहीं भारत में अप्रैल 2020 से कड़े भारत स्टेज 6 (बीएस-6) नॉर्म्स लागू होने हैं। वहीं 20 लाख रुपये तक की कीमत वाली गाड़ियां ही डीजल से पेट्रोल एसयूवी में सेगमेंट में शिफ्ट होंगी।
 

ब्रेजा जल्द ही पेट्रोल इंजन में आएगी

suzuki vitara brezza - फोटो : सांकेतिक
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा फिलहाल केवल डीजल इंजन के साथ ही आती है, लेकिन जल्द ही वह 1.5 लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और यूरोपीय देशों में बिकने वाली वाली ज्यादातर एसयूवी पेट्रोल इंजन वाली होती हैं। वहीं भारतीय बाजार कीमतों के प्रति संवेदनशील है और पेट्रोल वैरियंट की कीमत डीजल वैरियंट से कम होती है, जिसे लोग हाथोंहाथ लेंगे।
 

डीजल वाहनों की 10 साल की लाइफ

ह्यूंदै इंडिया के नेशनल सेल्स हेड विकास जैन ने ईटी ऑटो को बताया कि तीन साल पहले दिल्ली-एनसीआर में डीजल वाहनों पर पाबंदी लगने से पेट्रोल कारों की सेल बढ़ गई। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर कम होता जा रहा है, साथ ही डीजल वाहनों की 10 साल की लाइफ होने से भी ग्राहकों का डीजल के प्रति मोहभंग हुआ है।
 
विज्ञापन

बीएस-6 नॉर्म्स के साथ आएगा डीजल इंजन

आने वाले वक्त में केवल डीजल इंजन के साथ आने वाली बड़ी एसयूवी ही लोग खरीदेंगे। जबकि पेट्रोल इंजन वाली छोटी एसयूवी के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ेगा। केवल कुछ ही वाहन निर्माता कंपनियां होगी, जो डीजल इंजन को बीएस-6 नॉर्म्स के साथ लांच करेंगी। खबरें है कि टाटा हैरियर, मारुति एस-क्रॉस और नई महिन्द्रा थार, स्कॉडा कोडिएक भी पेट्रोल इंजनों के साथ जल्द लांच होंगी।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें