फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boycott Hyundai: विवादित पोस्ट पर ह्यूंदै ने दी सफाई, कहा- भारतीय राष्ट्रवाद का करते हैं सम्मान

Mon, 07 Feb 2022 02:19 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।

सार

भारतीय वाहन बाजार में मारुति सुजुकी के बाद ह्यूंदै दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। अपने बयान में ह्यूंदै ने कहा दक्षिण कोरिया के बाद भारत उसका दूसरा घर है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या भारत में काम कर रही बहुराष्ट्रीय कंपनी देश के खिलाफ पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का समर्थन कर सकती है? भारत की अखंडता के खिलाफ पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा को बढ़ावा दे सकती है? सबसे अहम क्या ऐसा करते हुए यह भारत में कारोबार भी कर सकती है?

विज्ञापन


यह सवाल सोशल मीडिया पर लोगों ने कार कंपनी 'ह्यूंडई' और उसकी 33 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली कंपनी 'कीया मोटर्स' से किए। वजह, इन कंपनियों को पाकिस्तान यूनिटों ने रविवार को 'कश्मीर को की दुआ' के साथ आतंकवाद व भारत विरोधी गतिविधियों का समर्थन किया। 

ह्यूंडई इंडिया से हजारों यूजर्स ने इसका जवाब दिया तो कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन ब्लॉक करना शुरू कर दिया। लोगों का गुस्सा बढा और और यूजर्स ने ह्यूंडई की कारों के बहिष्कार करने की घोषणा की। ट्विटर पर एक लाख से अधिक ट्वीट के साथ हैशटैग # Boycott Hyundai नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगा।
विज्ञापन



पाकिस्तानी एजेंडे को बढ़ाने वाली पोस्ट पर भारतीयों ने आड़े हाथों लिया
विरोध उस समय शुरु हुआ, जब भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर के लिए रविवार को पाकिस्तान ने कश्मीर हे मनाया और ह्यूंडई व कीया की पाकिस्तानी यूनिट ने फेसबुक और ट्विटर पर इसका खुला समर्थन किया। उनकी पोस्ट में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का समर्थन कर कश्मीर को भारत से तोड़ने की प्रार्थना की गई और डल लेक में नाव की तस्वीर व कश्मीर का नाम कंटीले तार से बंधा हुआ दिखाय गया। ह्यूंडी के सफाई पत्र पर लोगों का गुस्सा और भड़क गया। उनका कहना था कि कंपनी को माफी मांगनी चाहिए, वह गोलमोल बातें कर रहा है।


यूजर्स हुए आग बबूला
किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा देश के आंतरिक व कूटनीतिक मामले में दखल पर भारतीयों ने कड़ा गुस्सा जताया। कुछ यूजर्स ने इन कंपनियों को कार बुकिंग कैंसिल करने का दावा किया। भाजपा नेता साध्वी प्राची ने ह्यूंडई  की हरकत की शर्मनाक बताया। कुछ यूजर्स ने ह्ंयूडई इंडिया से सवाल किए तो भारतीय यूनिट ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।

कंपनी बोली, 'अनचाही' पोस्ट से हमें न जोड़ें
ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बयान दिया कि वह राष्ट्रीयता का सम्मान करने के विचार के साथ खड़ी है। अपनी पाकिस्तान यूनिट का नाम लिए बगैर लिखा 'ह्यूंडई मोटर इंडिया को अनचाही सोशल मीडिया पोस्ट से न जोड़ें। हम ऐसे दृष्टिकोण की आलोचना करते हैं। कीया कंपनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन


भारत में दूसरी बड़ी कार कंपनी

भारत में ह्यूंडई 25 साल से कार बेच रही है।

भारतीयों ने जनवरी 2022 में उसकी 44 हजार कारें खरीदीं, बिक्री के लिहाज से वह मारुति के बाद दूसरे नंबर पर है।

 कीया कंपनी पांचवें नंबर पर है, इसी समय में उसकी 19,319 कारें खरीदी गई।

 ह्युंडई 2017 से पाकिस्तान में निशत मोटर्स नाम की स्थानीय कंपनी के साथ कार बेच रही है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें