फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: कैसे पाएं अपनी पुरानी कार की बढ़िया कीमत, ये एक्सपर्ट टिप्स करेंगे मदद

Tue, 16 Apr 2019 05:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Old Car best Deal Tips
विज्ञापन
अगर आप अपनी पुरानी कार को बेचने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि कार की बेस्ट वैल्यू आपको मिले, तो यहां हम आपको 8 ऐसे बेस्ट टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपको ज्यादा ग्राहक तो मिलेंगे ही, साथ ही कार पर अच्छी री-सेल वैल्यू मिल सकती है।
विज्ञापन

 

कार की करेंट मार्केंट वैल्यू पता करें

अगर आपको अपनी पुरानी कार की मार्किट वैल्यू नहीं पता, तो सबसे पहले तो अपनी कार की करेंट मार्केंट वैल्यू पता करें। इसके लिए आप इंटरनेट का सहारा ले सकते है और डीलर्स से भी बात कर सकते है। कोशिश करें कि 3-4 अलग अलग डीलर्स से संपर्क करें ।
 

दोस्तों और रिश्तेदारों से भी संपर्क करें

अपनी कार के लिए ऑनलाइन ऐड डाल सकते हैं, इतना ही नहीं आप चाहें तो बहुत ऑनलाइन वेबसाइट्स पर जाकर अपनी कार का विज्ञापन डालकर बेस्ट डील पा सकते हैं। इसके अलावा पुरानी कार को बेचने के लिए अखबार में क्लासिफाइड भी दे सकते है या फिर दोस्तों और रिश्तेदारों से भी संपर्क करके उन्हें कार बेचने को लेकर जानकारी दे सकते हैं।
 

कीमत मार्केट वैल्यू से थोड़ी सी ज्यादा रखें

आप अपनी पुरानी कार की कीमत मार्केट वैल्यू से थोड़ी सी ज्यादा ही रखें, क्योंकि जो भी आपकी कार खरीदने की सोचेगा वो मोल-भाव के दौरान जरूर कम जरूर करेगा।
 

वाशिंग करवाएं और डेंट ठीक करवा लें

कार की कंडीशन जितनी अच्छी होगी, उतनी ही अच्छी कीमत आपको मिलेगी। इसलिए कार बेचने से ;पहले उसकी वॉशिंग और भीतर से क्लीन जरूर करवा लें। अगर कोई डेंट कार पर हो, तो उसे भी ठीक करवा लें, जरूरत पड़ने पर कार की सर्विस भी करवा लें।
 
 

सभी जरूरी कागजात रखें

कार के साथ सभी जरूरी कागजात रख लें ताकि सामने वाले को आप पर पूरा भरोसा हो सके। आप सर्विस रिकॉर्ड्स, टायर और बैटरी की वारंटी की रसीदें भी संभालकर रखें।
 

अच्छी फोटो पोस्ट करें

कार बेचने के लिए अगर एड निकलवा रहे हैं तो ध्यान दें कि विज्ञापन के लिए कार की बेहतर क्वालिटी वाली फोटो दें।
 

चालान का सेटलमेंट कर लें

सौदा करने से पहले कार पर कोई आउट स्टैंडिंग पेमेंट, किस्त या चालान कटा हुआ हो, तो उसे क्लियर कर लें, इसके बाद ही कार बेचने निकलें।
 
विज्ञापन

उचित मोल-भाव करें

जब डील तय कर रहे हो तो मोल-भाव उचित करें। लेकिन ज्यादा से ज्यादा पैसा वसूलने की जुगाड़ में न रहें। आप पेमेंट चेक या कैश किसी भी तरह से ले सकते है। चेक से पेमेंट ले रहे हैं, तो चेक क्लियर होने पर ही सारे डॉक्यूमेंट्स दें। यह एक सेफ डील होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें