फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brio जैसी इलेक्ट्रिक कार लाने जा रही Honda, भारत में लगाएगी बैटरी की फैक्टरी

Fri, 29 Dec 2017 12:32 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Honda Brio
विज्ञापन
जापान की वाहन निर्माता कंपनी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार लाने की योजना बना रही है। यह कार Brio के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। होंडा के लिए Brio भारत में काफी सक्सेसफुल कार रही थी। कंपनी ने फिलहाल कार के वास्तविक आकार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि यह एक हैचबैक होगी या सेडान। 
विज्ञापन


पढ़ें: लॉन्चिंग से पहले नजर आई हुंडई i20 facelift, ये होगी इसकी कीमत और फीचर्स

हालांकि माना जा कि यह एक कॉम्पैक्ट सेडान कार हो सकती है, क्योंकि यह भारत में काफी पॉपुलर सेगमेंट बन चुका है जो सेडान और हैचबैक दोनों प्रकार के खरीददारों को आकर्षित करता है। यहां तक की टाटा और महिंद्रा तो पहले ही इस सेगमेंट में अपनी-अपनी इलेक्ट्रिक कार ला चुकी हैं। 

होंडा की योजना भारत में लीथियम-आयन बैटरी की फैक्ट्री लगाने की भी है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी के लिए हिताची इलेक्ट्रिक के साथ समझौता भी किया है। हालांकि कंपनी ने अपने हाइब्रिड कारों की योजना को धीमा कर दिया है, क्योंकि हाइब्रिड कारों पर  लगने वाला कर बढ़ा दिया गया है। वहीं, इलेक्ट्रिक कारों पर एक्साइज ड्यूटी केवल 12 फीसदी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें