कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बेटा और दामाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रडार पर हैं। उनके बेटे फैजल पटेल और दामाद इरफान सिद्दीकी का नाम मनी लॉड्रिंग के एक मामले में सामने आया है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि संदेसरा ग्रुप के एक अधिकारी ने जांच के दौरान 500 करोड़ बैंक लोन फ्रॉड के मामले में अहमद पटेल के बेटे और दामाद का नाम लिया है।
Senior Congress leader Ahmed Patel, son Faisal and son-in-law Irfan Siddiqui on ED radar. His name surfaced during investigation against Sandesara Group of companies in 5000 crore bank loan fraud case: ED sources pic.twitter.com/wDWfBH9Dnf
— ANI (@ANI) December 29, 2017
ई़डी के सूत्रों के मुताबिक संदेसरा ग्रुप के एग्जिक्यूटिव सुनील यादव ने ईडी को दिए गए लिखित बयान में आरोप लगाया है कि इस ग्रुप के मालिक चेतन संदेसरा और उनके सहयोगी गगन धवन ने सिद्दीकी को कैश दिया था। यादव ने ईडी को यह भी बताया कि उन्होंने फैजल पटेल के ड्राइवर को कैश दिया था इन पैसों को चेतन संदेसरा की तरफ से अहमद पटेल के बेटे को दिया जाना था।
यादव ने अपने बयान में यह भी लिखा है कि चेतन संदेसरा अहमद पटेल के घर दिल्ली स्थित घर जाया करते थे और संदेसरा इसे हेडक्वॉर्टर 23 बताते थे। जबकि अहमद पटेल के दामाद सिद्दीकी को जे-2 और बेटा पटेल को जे-1 बुलाते थे।
पढ़ें: राज्यसभा में अगले हफ्ते पेश होगा तीन तलाक बिल, सरकार की होगी असली परीक्षा
यादव का बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के सेक्शन 50 के अतंर्गत रिकॉर्ड किया गया है। यादव के इस रिकॉर्ड को न्यायिक कार्यवाही माना है और उसके बयान को अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा।