फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda की इस कार पर मिल रहा है इतना डिस्काउंट, आप खरीद सकते हैं एक नई कार

Wed, 18 Sep 2019 04:51 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
THE GREAT HONDA FEST’ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

देश में त्यौहारों का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में कार कंपनियां अपनी गाड़ियों की बिक्री को रफ्तार देने के लिए बेस्ट डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। कार कंपनियों को उम्मीद है कि इस फेस्टिव सीजन में गाड़ियों की बिक्री रफ्तार पकड़ेगी। मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, निसान, रेनो, महिंद्रा और होंडा जैसी बड़ी कार कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए इस बार कई अच्छे ऑफर्स लेकर आई हैं। यदि आप भी इन दिनों होंडा की एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता दें कि कंपनी अपनी गाड़ियों पर चार लाख रुपये तक का महा-डिस्काउंट दे रही है, आइये जानते हैं The Great Honda Fest में किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट।

विज्ञापन

चार लाख रुपये का महा-डिस्काउंट

होंडा कार्स इंडिया अपनी सात गाड़ियों पर चार लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आइये एक नजर डालते हैं किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट..
  
Honda Amaze
42,000 रुपये का डिस्काउंट
 
Honda Jazz
50,000 रुपये का डिस्काउंट
 
Honda WR-V

45,000 रुपये का डिस्काउंट
 
Honda City
62,000 रुपये का डिस्काउंट
 
Honda BR-V
1,10,000 रुपये का डिस्काउंट
 
Honda Civic
2,50,000 रुपये का डिस्काउंट
 
Honda CR-V

4,00,000 रुपये का डिस्काउंट
 
विज्ञापन

ऑफर्स सिर्फ कुछ ही समय के लिए

होंडा की इन गाडियों पर मिलने वाले ये ऑफर्स केवल सितंबर 2019 के आखिर तक मान्य है। कार खरीदने का यह एक दम सही मौका है क्योंकि ऐसा डिस्काउंट फिर शायद मिले या ना मिले। वैसे होंडा सबसे ज्यादा डिस्काउंट CR-V पर दे रही है। CR-V पर आप आपको पूरे चार लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, ऐसे में आप इतने पैसे बचा कर एक और नई कार खरीद सकते है , चार लाख में आपको कई अच्छे ऑप्शन मिल जायेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें