फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Motorcycle उतारेगी नई बाइक्स, देश में मजबूत करेगी अपना पोर्टफोलियो

Sun, 23 Aug 2020 04:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • होंडा मोटरसाइकिल अभी Activa (एक्टिवा) और Duo (डुओ) जैसे मॉडल के दम पर स्कूटर श्रेणी में अग्रणी स्थिति में है।
  • अब कंपनी अपने मौजूदा सबसे किफायती मोटरसाइकिल CD 110 (सीडी 110) से भी नीचे के स्तर पर मोटरसाइकिल लाकर ग्रामीण क्षेत्रों में उपस्थिति मजबूत करना चाह रही है। 
विज्ञापन
होंडा सेल्फ बैलेंस बाइक - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) का लक्ष्य देश में अपने बाइक पोर्टफोलियो का विस्तार करना है। कंपनी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में नए उपभोक्ताओं को जोड़ने की कोशिश में है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन

एचएमएसआई के नवनियुक्त अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) आत्सुशी ओगाता ने पीटीआई से एक साक्षात्कार में कहा कि कंपनी का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किफायती उत्पाद लाने का है। इसके साथ ही कंपनी अलग प्रकार के उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए सुपर बाइक पोर्टफोलियो समेत 150 सीसी से ऊपर की मध्यम श्रेणी में भी उपस्थिति मजबूत करने के प्रयास में है। 

कंपनी अभी Activa (एक्टिवा) और Duo (डुओ) जैसे मॉडल के दम पर स्कूटर श्रेणी में अग्रणी स्थिति में है। अब कंपनी अपने मौजूदा सबसे किफायती मोटरसाइकिल CD 110 (सीडी 110) से भी नीचे के स्तर पर मोटरसाइकिल लाकर ग्रामीण क्षेत्रों में उपस्थिति मजबूत करना चाह रही है। 

ओगाता ने कहा, "नए उत्सर्जन मानक के अमल में आने से लाभप्रदता कम हुई है। यह सिर्फ होंडा मोटरसाइकिल के लिए नहीं बल्कि पूरे उद्योग के लिए है। इसलिए हम मॉडल दर मॉडल लाभप्रदता में सुधार करने और मॉडलों के पोर्टफोलियो को बदलने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।" 

उन्होंने कहा कि पोर्टफोलियो की इस समीक्षा से मौजूदा उत्पाद प्रभावित नहीं होंगे, बल्कि नए उत्पाद देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास अभी निचले स्तर के उत्पादों की कमी है और इस कारण वह प्रतिस्पर्धियों से मार खा जा रही है। 
विज्ञापन

ओगाता ने कहा, "दुर्भाग्य से, हमारे पास ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक मजबूत उत्पाद नहीं है, इसलिए निश्चित रूप से हमें इस तरह के उपभोक्ताओं लिए एक मॉडल की आवश्यकता है।" 

यह पूछे जाने पर कि इस तरह के मॉडल पेश करने में कितना समय लगेगा, उन्होंने कहा कि इसमें निश्चित कुछ समय लगेगा लेकिन यकीनन पांच-दस साल नहीं लगने वाले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें