2020 CBR1000RR-R Fireblade
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
2020 Honda CBR1000RR-R Fireblade STD के फ्रंट में 330 मिलीमीटर डिस्क के साथ रेडियल-माउंट, 4-पिस्टन Nissin कैलिपर दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर के डिस्क के साथ 2-पिस्टन Brembo कैलिपर दिया गया है। बात करें 2020 Honda CBR1000RR-R SP की तो इसके फ्रंट में 330 मिलीमीटर डिस्क के साथ 4-पिस्टन Brembo कैलिपर दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर के डिस्क के साथ 2-पिस्टन Brembo कैलिपर दिया गया है। सुरक्षा के लिए दोनो ही मॉडल में डुअल चैनल एबीएस फीचर दिया गया है।
दोनों ही मोटरसाइकिलें, Honda CBR1000RR-R और CBR1000RR-R SP भारतीय बाजार में दो कलर वेरिएंट्स में आएंगी। इनमें HRC-इंस्पायर्ड ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट पर्ल ब्लैक शेड शामिल हैं। कंपनी अपनी 2020 Honda CBR1000RR-R की डिलीवरी अगस्त महीने से शुरू कर सकती है।