फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा ने किया ब्रायो कार का नया मॉडल लांच, अब मिलेंगे यह दमदार फीचर्स

Fri, 03 Aug 2018 03:14 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नई होंडा ब्रियो
विज्ञापन

होंडा ने दूसरी पीढी़ की कार ब्रियो को गैकिंडो इंडोनेश्यिा इंटरनेशनल ऑटो शो में पेश किया। होंडा की इस हैचबैक  कार में कई ऐसे चीजें हैं जो आपको जरुर पता होनी चाहिए।

विज्ञापन


लांच किया गया नया मॉडल 

बाजार में बेचे जा रहे अभी के मॉडल से देखने में काफी अलग है। इस कार का अगला हिस्सा होंडा की एक अन्य गाड़ी अमेज से काफी मिलता जुलता हैं। मौजूदा ब्रियो में ऑल ग्लास बूट लिड दिया गया है जबकि नई ब्रायो में पारंपरिक बूट और विंडशिल्ड दी है।

लंबा किया साइड वाला हिस्सा

साइड वाले हिस्से की बात करें तो यह मौजूदा मॉडल से लम्बी कर दी गई है। जहां बाजार में अभी बिक रहे मॉडल की लंबाई 3610 एमएम है, वहीं अब नए मॉडल में इसे बढ़ाकर अब 3815 एमएम कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सीटों की बात करें तो नई ब्रियो की आगे की सीटों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछली सीटों में एडजस्टेबल हैंडसैट दिया गया है जो की मौजूदा मॉडल में नहीं हैं। एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल के साथ इसके डैश्बोर्ड में कोई खास बदलाव नहीं किया है।

इसका पेट्रोल इंजन 90 पीएस की पॉवर और 110 एनएम टॉर्क देता है जो आई वी टेक पेट्रोल इंजन है। जबकी नई ब्रायो में मैनुअल के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है।

गैकिंडो इंडोनेश्यिा इंटरनेशनल ऑटो शो में लांच हुई यह कार भारत में अगले साल आने की उम्मीद है। हालांकि यह नया मॉडल  देखने में तो काफी आकर्षक है बाकी ग्राहकों को यह कितना पसन्द आती है। यह समय बतायेगा, फिलहाल इसको टक्कर देने मार्केट में पहले से ही फोर्ड फिगो जैसी कारें मौजूद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें