फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएचओ के साथ हौंडा एविएटर लॉन्च, जानें खूबियां

Wed, 22 Mar 2017 03:40 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
हौंडा एविएटर - फोटो : हौंडा
विज्ञापन
1 अप्रैल 2017 से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय बीएस-4 मानकों को पूरी तरह से लागू करने जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियां 1 अप्रैल से पहले अपनी बाइक को तय मानक के अनुरूप री-लॉन्च करने में लगी हैं। इसी क्रम में हौंडा ने एविएटर को नए रूप में लॉन्च कर दिया है। नई एविएटर में ऑटोहेडलैंप ऑन और डिस्क ब्रेक लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


कंपनी ने बीएस-4 मानक पर विकसित इस स्कूटर की कीमत 52,077 रुपये (दिल्ली एक्स शोरूम) रखी है। हौंडा ने अपनी नई एविएटर में ज्यादा बदलाव न करते हुए, इसे बीएस-4 मानक के अनुसार और ऑटोहेडलैंप ऑन दिया है। 

एविएटर हौंडा के प्रीमियम स्कूटर एक्टिवा के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है। इस स्कूटर में कंपनी 110सीसी का इंजन दिया है। एविएटर में ऐक्टिवा के समान ही चार स्ट्रोक वाला इंजन लगा है। एक्टिवा की तुलना में इसकी लंबाई थोड़ी ज्यादा है। हौंडा ने नए एविएटर में डिस्क ब्रेक का विकल्प भी दिया है। साथ ही इसमें अंडर सीट मोबाइल चार्जिंग भी मौजूद है। 
विज्ञापन


एविएटर की शुरुआती कीमत 52,077 रुपये है। इस वेरिएंट में ड्रम ब्रेक दिया जा रहा है। वहीं ड्रम एलॉय वेरियंट की कीमत 54,022 रुपये रखी गई है। कंपनी ने डिस्क ब्रेक वेरियंट की कीमत 56,4554 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है। नई एविएटर चार रंगों लाल, सफेद, काले व मैटे सिल्वर में उपलब्ध है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें