फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 10 हजार रुपए में करें पॉवरफुल Maruti Ciaz की बुकिंग, अब ज्यादा मिलेगा माइलेज

Sat, 09 Feb 2019 07:47 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
New Maruti Ciaz Diesel Engine
विज्ञापन

जनवरी 2019 में कारों की बिक्री के आकड़ों में Maruti Suzuki Ciaz फेल होती नजर आ रही है और Honda City ने Maruti Ciaz और Hyundai Verna दोनों को पछाड़ दिया है। वहीं अब मारुति सियाज में नया डीजल इंजन लाने की तैयारी कर रही है। मारुति ने नए इंजन के साथ सियाज की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

225 DDiS वैरियंट लाने की तैयारी

कारों की घटती बिक्री से परेशान मारुति अब अपनी कारों को फेसलिफ्ट करने में जुटी हुई है। जिसकी शुरूआत मारुति ने अर्टिगा, वैगन आर और बलेनो से की है। वहीं अब मारुति ब्रेजा के साथ सियाज, इग्निस और दूसरी कारों को भी नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति अब सियाज का 225 DDiS वैरियंट लाने की तैयारी कर रही है। इस वैरियंट में नया डीजल इंजन लगा होगा।
 

10 हजार रुपए में बुकिंग

New Maruti Ciaz Diesel Engine
मारुति ने नए डीजल इंजन के साथ आ रही है सियाज की नेक्सा शोरूम में बुकिंग भी शुरू कर दी है। नयया इंजन पुराने इंजन के मुकाबले न केवल ज्यादा ताकतवर है, बल्कि परिष्कृत भी है। नेक्सा शोरूम पर मात्र 10 हजार रुपए देकर सियाज के नए वैरियंट की बुकिंग की जा सकती है। मारुति ने E15A 1.5 लीटर के इस डीजल इंजन को इन-हाउस ही डेवलप किया है।
 

बीएस-4 वर्जन ही लॉन्च किया जाएगा

2018 Maruti Suzuki Ciaz Facelift - फोटो : carandbike
वहीं यह नया इंजन पुराने 1.3 लीटर के डीजल इंजन की जगह लेगा। हालांकि यह इंजन बीएस-6 रेडी है, लेकिन शुरुआत में इसका बीएस-4 वर्जन ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं 1 अप्रैल 2020 से पहले इसका बीएस-6 वर्जन लॉन्च किया जाएगा। सियाज के बाद नया इंजन नई अर्टिगा में भी दिखाई देगा, जिसके बाद यह डीजल विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस में भी दिखाई देगा।
 

सियाज की कीमतों में इजाफा होगा

ciaz
मारुति इस असलियत से भलीभांति परिचित है कि बीएस-6 इंजन लगाना उसके लिए महंगा साबित हो सकता है, जिसके बाद बाकी प्रतिद्वंदियों के मुकाबले सियाज की कीमतों में इजाफा होगा और उसकी सेल पर असर पड़ेगा। बीएस-6 मानकों के अनुरूप डीजल इंजन लगने से कीमतों में 1.5 लाख रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

 
  New 1.5-litre diesel engine Existing 1.3-litre diesel engine Honda City 1.5-ltr diesel engine Hyundai Verna 1.6-litre diesel engine Hyundai Verna 1.4-litre diesel engine
Displacement 1498cc, 4-cylinder 1248cc. 4-cylinder 1498cc, 4-cylinder 1582cc, 4-cylinder 1396cc, 4-cylinder
Max. power 95.1PS @ 4000rpm 90PS @ 4,000rpm 100PS@ 3600rpm 128PS @ 4000rpm 90PS @ 4000 rpm
Max. torque 225Nm @ 1500-2500rpm 200Nm @ 1750rpm 200Nm @ 1750rpm 260Nm @ 1500-3000rpm 220Nm @ 1500-2750rpm
Milage 26.82kmpl 28.09kmpl 25.6kmpl 24.75kmpl/21.02kmpl NA
Transmission 6-speed MT 5-speed MT 6-speed MT 6-speed MT/AT  
 

नया इंजन 26.82 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा

2018 Maruti Suzuki Ciaz
1.5 लीटर 4 सिलेंडर DDiS225 डीजल इंजन के साथ मारुति सियाज डेल्टा, जीटा और अल्फा वैरियंट्स में उपलब्ध होगी। नया इंजन 4,000 आरपीएम पर 94 बीएचपी की पॉवर और 1500 से 2500 आरपीएम पर 225 एनएम का टॉर्क देगा। नई सियाज 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। नया इंजन सियाज के एंट्री लेवल वैरियंट्स सिग्मा में लॉन्च नहीं होगा, उनमें 1.3 लीटर का पुराना डीजल इंजन दिया जाएगा। वहीं नया इंजन 26.82 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। वहीं पुरानी सियाज 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है, जो 28.09 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसके अलावा पुराना इंजन सिगंल बैटरी ली-आयन एसवीएचएस माइल्ड-हाईब्रिड सिस्टम के साथ आती है। जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन वाली सियाज में यह फीचर नहीं होगा।
 
विज्ञापन

नए इंजन के साथ कीमत 12 लाख तक

फिलहाल सियाज सिग्मा, डेल्टा, जीटा और अल्फा वैरियंट में आती है। नए इंजन के साथ सियाज की कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा होगी। जहां पुराने इंजन के साथ सियाज 9.19 लाख रुपए एक्स-शोरूम कीमत के साथ शुरू होती है, तो वहीं नए इंजन के साथ सियाज के वैरियंट की कीमत 12 लाख के आसपास हो सकती है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें