फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda CBR650R को कराएं मात्र 15 हजार रुपये में बुक, कीमत हो सकती है 8 लाख के भीतर

Wed, 20 Feb 2019 04:01 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2019 Honda CBR650R
विज्ञापन
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई स्पोर्ट्सबाइक CBR650R के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इस बाइक को सबसे पहले मिलान में 2018 EICMA शो में पेश किया गया था।2019 होंडा CBR650R की बुकिंग होंडा विंग वर्ल्ड डीलर्स से मात्र 15 हजार रुपये में कराई जा सकती है वहीं इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस बाइक की कीमत 8 लाख के भीतर होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन


2019 CBR650R में 649 सीसी का लिक्विड कूल्ड फोर-सिलेंडर, DOHC 16-वॉल्व, हाई रेविंग इंजन दिया गया है। नई बाइक में असिस्ट, स्लिपर क्लच और होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) मिलता है जो रियर व्हील ट्रैक्शन को बनाए रखता है जिसे राइडर्स की पसंद के अनुसार बंद भी किया जा सकता है। होंडा का कहना है कि CBR650R का चेसिस पहले मॉडल की तुलना में 6 किलोग्राम हल्का है।

सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाने वाली कार को 6 दोस्तों ने खरीदा एक साथ

विज्ञापन

2019 Honda CBR650R
2019 Honda CBR650R में एडजस्टेबल 41 mm शोवा सेपरेट फोर्क फंक्शन (SFF) USD फोर्क्स भी मिलते हैं। ब्रेकिंग डिपार्टमेंट में, CBR650R को ड्यूल रेडियल-माउंट कॉलिपर्स मिलते हैं जो बेहतर संतुलन के लिए सिंगल-पिस्टन रियर कॉलिपर से मेल खाते हैं। बाइक में ड्यूल चैनल ABS दिया गया है जो किसी भी तरह की रोड पर राइडर को बेहतर अनुभव देगा।

बता दें, 2019  CBR650R होंडा की CBR650F को रिप्लेस करेगी। जिसे भारत में कुछ समय पहले बंद कर दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इसे अपनी अधिकारिक वेबसाइट से भी हटा दिया है। नई बाइक 650 सीसी के ज्यादा ताकतवर इंजन के साथ बाजार में आएगी, जो पहले के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा पावर देगी। 
अब कारें होंगी ज्यादा सुरक्षित, जुड़ेंगे ये सेफ्टी फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें