होंडा गोल्ड विंग टूर DCT
होंडा गोल्ड विंग टूर DCT में 1833 सीसी का फ्लैट-6 इंजन दिया गया है। जो 124 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। होंडा की यह बाइक 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस है। जिसकी कीमत 27.79 लाख रुपए है।
2019 CBU लाइन-अप के मौके पर होंडा मोटरसाइकिल के सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर प्रेज़िडेंट यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा आने वाले साल में होंडा के ये मॉडल्स राइडर को अनोखा अनुभव देंगे।