फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो की इस बाइक को मिला देश का पहला बीएस6 सर्टिफिकेशन

Mon, 10 Jun 2019 07:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hero Splendor iSmart
विज्ञापन

बीएस-6 उत्सर्जन मानक अगले साल अप्रैल 2020 से लागू होने हैं, लेकिन उससे पहले ही कंपनियां ने अपनी गाड़ियों में बीएस-6 इंजन देने शुरू दिया है। कुछ दिन पहले होंडा ने एलान किया था कि वह 12 जून को बीएस-6 इंजन के साथ पहला टू-व्हीलर लांच करेगी, लेकिन इससे पहले ही हीरो मोटरकॉर्प ने एलान किया कि वह बीएस-6 सर्टिफिकेशन वाली देश की पहली कंपनी बन गई है।

विज्ञापन


हीरो मोटरकॉर्प की Splendor iSmart  मोटरसाइकिल को बीएस-6 सर्टिफिकेशन हासिल हुआ है। मोटरसाइकिल को यह सर्टिफिकेशन इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) ने दिया है, जिसमें बाइक ने टेस्टिंग के दौरान बीएस-6 उत्सर्जन मानकों को पूरा किया है।

बीएस6 एमिशन नॉर्म्स वाली Splendor iSmart  मोटरसाइकल को राजस्थान के जयपुर स्थित कंपनी के आरएंडडी हब सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में इन-हाउस डिजाइन और डिवेलप किया गया है। टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेशन मिलने के बाद कंपनी अब Splendor iSmart  की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है।    
विज्ञापन


टाइप अप्रूवल प्रोसेस के लिए वाहन निर्माता को प्रोटोटाइप मॉडल बना कर सरकार से मान्यता प्राप्त ICAT, ARAI या GARC टेस्ट एजेंसी से टेस्ट और सर्टिफाइड कराना होता है। हीरो मोटरकॉर्प अपनी दूसरी बाइकों को बीएस-6 मानकों के मुताबिक बनाने के लिए काम कर रही है।

Splendor iSmart में 110सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन आता है। इस साल की शुरुआत में होंडा ने इपनी इस बाइक में IBS यानी इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया था। वहीं सरकार भी 1 अप्रैल, 2025 तक 150सीसी तक के टू-व्हीलर्स पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री होगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें