फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल से चलने वाले पुराने दोपहिया वाहन को बदलने पर डिस्काउंट रेट पर मिलेगा हीरो का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

Thu, 12 Nov 2020 02:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hero Electric City Speed - फोटो : Hero Electric
विज्ञापन
क्रेडआर भारत में हीरो इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी करने जा रहा है। इस साझेदारी के तहत ग्राहक पेट्रोल से चलने वाले अपने किसी भी टू-व्हीलर वाहन को हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक से बदल सकते हैं। इससे हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मूल कीमत में कमी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

ग्राहकों के यूज्ड टू-व्हीलर वाहन को इलेक्ट्रिक स्कूटर से एक्सचेंज करने की प्रक्रिया काफी आसान तरीके से की जाएगी। इसके तहत ग्राहकों को कुछ ही दिनों में उनका नया वाहन मिल जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को अगर आसान भाषा में समझें तो ग्राहकों को पुराने पेट्रोल वाले टू-व्हीलर वाहन को निरीक्षण और वेल्यूएशन के लिए किसी भी हीरो इलेक्ट्रिक शोरूम पर लाना होगा। इसके बाद क्रेडआर की तरफ से तैयार प्रोपराइटरी प्राइसिंग एप्लीकेशन के माध्यम से तुरंत उसकी कीमत का आंकलन कर लिया जाएगा। 

प्रक्रिया को पूरा करने के लिए क्रेडआर डॉक्यूमेंट्स का वेरीफिकेशन करेगा और वाहन के पेट्रोल वर्जन की स्थिति जांचेगा। इसके बाद एक्सचेंज कीमत को नई हीरो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की अंतिम कीमत में एडजस्ट कर लिया जाएगा। 

शुरुआती दौर में यह कार्यक्रम दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, जयपुर, बेंगलुरु और पुणें में लागू है। हालांकि, जल्द ही इसे देश के अन्य शहरों में लागू किया जाएगा।
 
विज्ञापन

क्रेडआर के चीफ स्ट्रेटेजिक ऑफिसर शशिधर नंदीगम ने इस साझेदारी पर कहा, ''भारत का इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र कोरोना महामारी के बाद नाटकीय ढंग से बदलने वाला है और इनकी बिक्री में वृद्धि होने की उम्मीद है। जैसा कि समूचे टू-व्हीलर क्षेत्र में बूम आएगा तो सेकेंड-हैंड ई-टूव्हीलर्स की बिक्री में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। वर्तमान में टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम है और यह सिर्फ यहीं से बढ़ सकती है। मार्केट में यह बदलाव लाने के लिए हम हीरो इलेक्ट्रिक जैसी दिग्गज कंपनी से साझेदारी करते हुए हद से ज्यादा उत्साहित हैं।''

हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने इस साझेदारी पर कहा, ''भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड के तौर पर हम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सुविधा और पहुंच को बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। अनलॉक के बाद, विश्वसनीय निजी वाहन के तौर पर हीरो ई-स्कूटर्स की मांग काफी बढ़ी है। हमारा मानना है कि सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के मामले में बढ़ी हुई जागरूकता से पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का उपयोग करने वाले और भी लोग इलेक्ट्रिक वाहनों पर विचार करेंगे। इस बीच अद्वितीय सौदा और आसान किस्तों वाली क्रेडआर की इंस्टेंट एक्सचेंज स्कीम ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रेरित करेगी।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें