फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि से ठीक पहले Hero Glamour का Blaze एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Tue, 13 Oct 2020 05:01 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hero Glamour Blaze Edition - फोटो : Hero MotoCorp
विज्ञापन

हीरो मोटरकॉर्प (Hero MotoCorp) ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी नई Hero Glamour Blaze एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन Glamour 125 पर बेस्ड है। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 72,200 रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। Glamour Blaze में नया डुअल टोन कलर स्कीम दिया गया है। इस डुअल टोन में मैट वर्नियर ग्रे के साथ फंकी लाइम येलोग्राफिक्स दिया गया है। इस मोटरसाइकिल के हेंडलबार में यूएसबी चार्जर दिया गया है।

विज्ञापन


Hero Glamour Blaze के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 125 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक दी गई है। इसका इंजन 7,500 आरपीएम पर  10.73 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 10.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन और चेसिस 2020 Hero Passion Pro पर बेस्ड है। वहीं, इसमें Glamour का 125 सीसी वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसका एक गियर नीचे और बाकी के चार गियर ऊपर की तरफ लगते हैं।

Hero Maestro Edge 125 का Stealth एडिशन भारत में लॉन्च

Hero Maestro Edge 125 Stealth - फोटो : Hero MotoCorp
इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने हाल ही में Hero Maestro Edge 125 स्कूटर का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे ठीक त्योहारी सीजन से पहले लॉन्च किया है, जिससे इसकी ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो सके। हीरो ने भारतीय बाजार में Hero Maestro Edge 125 Stealth एडिशन को 72,950 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। यह स्कूटर स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट से 1,500 रुपये ज्यादा महंगा है।

Maestro Edge 125 Stealth: में क्या है खास?

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने Maestro Edge 125 Stealth में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। हालांकि, इसमें नया मैट ग्रे कलर शेड और थीम के साथ नया बॉडी ग्राफिक्स दिया गया है। नए स्कूटर में प्रीमियम 'Stealth' क्रेस्ट बैजिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें कार्बन फाइबर टेक्सचर्ड स्ट्रिप्स, टोन-ऑन-टोन स्ट्रिप्स दी गई है, जो इसे एक फ्रेश लुक देती हैं।

विज्ञापन

Maestro Edge 125 Stealth: परफॉर्मेंस

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि Maestro Edge 125 Stealth में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इस स्कूटर में 125 सीसी वाला फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7,000 आरपीएम पर 9 bhp की मैक्सिमम पावर और 5,500 आरपीएम पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें