फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triumph की मोटरसाइकिल और महिंद्रा की कार भारत में आज होंगी लॉन्च

Thu, 14 Feb 2019 11:17 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Triumph street twin
विज्ञापन

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया 14 फरवरी यानी आज देश में 2019 स्ट्रीट ट्विन और स्ट्रीट स्क्रैंबलर (Triumph Street Twin And Street Scrambler) बाइक पेश करेगी। स्ट्रीट ट्विन ( Street Twin ) ट्रायम्फ इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। 2019 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन और स्ट्रीट स्क्रैम्बलर दोनों में कई अपडेट देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


कंपनी ने इन बाइक्स की बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। जिसकी टोकन अमाउंट 1 लाख रुपए रखी गई है। दोनों बाइक्स की डिलीवरी मार्च से शुरू की जाएगी। दोनों मोटरसाइकिल को ताजा लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें कई कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं जिसमें दोबारा से डिजाइन किए  गए व्हील्स, साइड पैनल, और नया लोगो अहम हैं। इसके अलावा बाइक अब नए मैट कलर आॅप्शन में भी उपलब्ध होगी।

वहीं स्ट्रीट स्क्रैम्बलर में नए ग्राफिक्स का मेल-जोल देखने को मिलेगा।दोनों माटरसाइकिल में दो नए राइडिंग मोड (रोड एंड रेन) दिए जाएंगे । वही इंजन में कोई बदलाव न करते हुए इनमें पहले वाला ही 900 सीसी का लिक्विड कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन दिया जाएगा। जो 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। बता दें, कंपनी ने बाइक्स के इंजन की पावर को बढ़ाने के लिए इसमें हल्की शाफ्ट का इस्तेमाल किया है जिससे इसकी पावर 10 पीएस तक बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन

Mahindra xuv 300

Mahindra xuv 300
Mahindra की नई XUV300 भी गाड़ी आज भारत में लॉन्च होगी। लॉन्चिंग से पहले ही इसने बाजार में सनसनी मचा दी है। नतीजन इसकी लॉन्चिंग से पहले ही एक महीने में एक्सयूवी 300  की बुकिंग का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है।

महिन्द्रा ने अपनी नई अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 की बुकिंग 9 जनवरी को शुरू की थी और 20 हजार रुपए देकर इसकी ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। वहीं मात्र एक महीने में इसकी बुकिंग 4 हजार से ऊपर पहुंच गई है और पूरे देश से इस एसयूवी को लेकर जबरदस्त इंक्वायरी की गई। तकरीबन 60 हजार लोगों ने इसके बारे में जानकारी मांगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें