दरअसल, इस पिक्चर में Ranveer Singh बिना हेलमेट पहने बाइस पर जाने के लिए बहस कर रहा होता है। तो ऐसे में नीचे Alia द्वारा दिया गया जवाब “मर जाएगा तू” इसक लिए परफेक्ट बैठता है। इस फिल्म में Ranveer Singh एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी जिंदगी में एक रैपर बनना चाहता है। बता दें, रणवीर सिंह के इस ट्रेलर में किए गए रैप पर भी मुंबई पुलिस ने चुटकी ली है।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मुंबई ट्रैफिक पुुलिस अपने एक से बढ़कर एक ट्वीट्स की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स, खासकर युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय हो रही है। इससे पहले भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन संबंधी संदेश देने के लिए वह अक्सर चर्चित फिल्मों, सेलिब्रिटीज और ट्रेंडिंग टॉपिक आधार बनाती है।
ये भी पढ़ें:
तस्वीरों में देखें Toyota Camry Hybrid 2019 कार, भारत में हुई लॉन्च
Tom Cruise, Mission Impossible Fallout
हॉलीवुड फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलाउट से जुड़ा। टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलाउट पर भी मौके पे चौका मारते हुए मुंबई ट्रैफिक पुुलिस ने भी फिल्म के स्टंट्स की लोकप्रियता भुनाने की कोशिश की थी। फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलाउट में एक सीन है जिसमें टॉम क्रूज बिना हेलमेट सड़क पर तेज गति से मोटरबाइक चलाते हैं।
ये भी पढ़ें:
अगर आप भी चाहते हैं एक शानदार बाइक, जिसमें हो सारे फीचर्स तो पढ़ें यह खबर
इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ जाता है और दुर्घटना हो जाती है। इस सीन का क्लिप शेयर करते हुए मुंबई ट्रैफिक पुुलिस ने लोगों को एक जरूरी संदेश दिया था।मुंबई ट्रैफिक पुुलिस ने ट्वीट किया,' अगर मुंबई की सड़कों पर अगर आप ये स्टंट्स करते पाए गए तो आपको दंडित करना हमारे लिए इंपॉसिबल मिशन नहीं होगा। यह हमारा काम है। कोई दुर्भावना नहीं है।' इस संदेश के साथ उन्होंने हैशटैग के तौर पर लिखा, 'सुरक्षा मुमकिन है', 'हेलमेट पहनें', 'गाड़ी चलाते वक्त उतावले ना हों'।
ये भी पढ़ें:
बाइक और गाड़ी में कुछ ऐसे फिट करें सिम कार्ड, नहीं होगी चोरी