फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें कैसा लगता है Hyundai Santro का स्पोर्ट्स लुक

Sun, 30 Dec 2018 12:34 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai santro Designed by desi greek
विज्ञापन

हुंडई सैंट्रो ने बाजार में रिकोर्ड तोड़ प्रर्दशन किया। अपने सेगमेेंट में सबको मात देकर सैंट्रो ने खूब बुकिंग बटोरी हैं। काफी समय बाद वापसी करने के कारण सैंट्रो के पाटर्स बाहर से मिल पाना थोड़ा मुश्किल काम है, लेकिन इसी बीच Desi Geek द्वारा बनाई गई सैंट्रो कार का एक अलग ही रुप देखने को मिल रहा है। जिसे आप इसका स्पोर्ट्स वर्जन नाम दे सकते हैं।

विज्ञापन


फिलहाल इस कार के स्पोर्ट वर्जन को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने आई है, लेकिन सैंट्रो का यह नया लुक कुछ लोगों को काफी पसंद आया तो कुछ इससे असहमत दिखे। इस कार में लगी ग्रिल से लेकर इसके बम्पर और स्टॉक फॉग लैम्प्स को रिप्लेस कर दिया गया है। वहीं इसका फ्रंट वाला भाग भी काफी शार्प लग रहा है। जो इसे स्पोर्टी लुक देता है।

विज्ञापन

santro 2018
बात करें, अपनी प्यारी सैंट्रो की तो इसकी लंबाई 3610 एमएम है, वहीं चौड़ाई 1645 एमएम, ऊंचाई 1560 एमएम और व्हीलबेस 2400 एमएम का है। नई सैंट्रो में 1.1 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन लगा है, जो 69 पीएस की पॉवर और 99 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड एएमटी का फीटर दिया गया है।

वहीं सैंट्रो का सीएनजी वर्जन 59 पीएम की पॉवर और 89 एनएम का टॉर्क देता है। सीएनजी वर्जन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।  सैंट्रो का पेट्रोल वर्जन 20.3 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वर्जन 30.5 किमी का माइलेज देता है। नई सैंट्रो के पेट्रोल वेरियंट डी लाइट की कीमत 3.90 लाख रुपए रखी गई है। जबकि एस्टा वेरियंट की कीमत 5,45,900 रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें