फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमर उजाला 'स्वस्थ धरा खेत हरा' कार्यक्रम की भव्य शुरुआत, किसानों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल

नई दिल्ली, अमित शर्मा Published by: शशांक गौर Updated Sun, 30 Dec 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
'स्वस्थ धरा खेत हरा' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की अगुवाई में 'स्वस्थ धरा खेत हरा' कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। आज रविवार को दिल्ली के पूसा रोड पर स्थित एपी शिंदे सिम्पोजियम हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान पंजीकरण करा रहे हैं। इस दौरान किसानों की सबसे बड़ी उत्सुकता है उन योजनाओं के बारे में जानना, जिनकी शुरुआत सरकार ने उनके लिए बीते साढ़े चार सालों में की है।

किसान जानना चाहते हैं कि इन योजनाओं का उनकी आर्थिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ा रहा है। कुछ किसानों को सरकार के द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में अच्छी जानकारी है और वे योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में अपना अनुभव अन्य किसानों से साझा कर रहे हैं। वहीं कुछ किसान कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों और अन्य किसानों से उनके अनुभवों के बारे में पूछ रहे हैं। किसानों की सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात को लेकर देखी जा रही है कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि से जुड़ी किन योजनाओं की शुरूआत करने वाले हैं।

अमर उजाला की पुस्तक का विमोचन

इस कार्यक्रम में अमर उजाला द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'स्वस्थ धरा खेत हरा' का विमोचन केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के हाथों से किया जाएगा। इस पुस्तिका और आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। 

किसानों को दी जा रही जानकारी

किसान इन योजनाओं का लाभ किस प्रकार ले सकते हैं, इसके लिए उन्हें कहां से मदद मिल सकती है, इन सभी बातों के बारे में उन्हें जानकारी दी जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक योजनाओं में से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, यूरिया की नीम कोटिंग, मिट्टी का स्वास्थ्य अच्छा करने की योजना और किसानों की आय बढ़ाने से संबंधित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। 

कृष्णा यादव की अनुकरणीय कहानी

'स्वस्थ धरा खेत हरा' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के कार्यक्रम 'स्वस्थ धरा खेत हरा' में पहुंची एक महिला किसान की कहानी किसी को भी उत्साह से भर देगी। गुरुग्राम की रहने वाली कृष्णा यादव ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें भी किसानी घाटे का सौदा लगती थी। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इसी बीच उन्हें अपनी एक दोस्त से अचार बनाने की ट्रेनिंग के बारे में जानकारी मिली।

उन्होंने ट्रेनिंग ली। अपने ही खेतों में पैदा हुई सब्जियों से उन्होंने अचार बनाया। उन्हें बेचने के लिए पति को गांव की एक सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। कम पढ़ी-लिखी कृष्णा यादव की आंखें यह बताते हुए भर आईं कि शुरू-शुरू में लोगों ने उनका उनके पति का और उनके काम का खूब मजाक उड़ाया। लेकिन मेरी मेहनत रंग लाई। हमारा काम चल निकला। आज मेरे पास अचार बनाने की चार कम्पनियां हैं और मैं अपने जैसी हजारों महिलाओं को ट्रेनिंग दे रही हूं। 

एक अन्य किसान वेदपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से उन्हें अच्छा लाभ मिला है। पिछले वर्ष ही उनकी फसल खराब हुई थी। अगर कृषि बीमा से उन्हें राहत न मिली होती तो उनकी माली हालत बेहद खराब हो चुकी होती। लेकिन बीमा से मिली रकम की वजह से उनकी खेती फिर से हरी-भरी हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next