High Seurity Registration Plate (HSRP) and Colour Coded Fuel Sticker
- फोटो : Amar Ujala
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर के नियमों को लेकर अगर आप भी घबरा रहे हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपके सभी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में एक अप्रैल 2019 से पहले के सभी वाहनों के लिए एचएसआरपी और कलर कोड वाले स्टिकर लगाना अनिवार्य हो गया है। 30 अक्टूबर से पहले सभी वाहन मालिकों को इसे लगवाना होगा।
दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में करीब 40 लाख वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगा है। ऐसे में 30 अक्टूबर के बाद जिन भी वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगा होगा उनका दिल्ली में 5000 से 10000 रुपये तक का जुर्माना कट सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अब तक केवल 3.5 लाख वाहनों में ही कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर्स लगे हैं। ऐसे में HSRP की वेबसाइट पर 236 डीलर रजिस्टर हैं, जिनसे आप अपने वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवा सकते हैं।