फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोंस की हृदयघात से मौत, IPL कमेंट्री के लिए आए थे मुंबई

Thu, 24 Sep 2020 07:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीन जोंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर बल्लेबाज डीन जोंस की असामयिक मौत हो गई। आईपीएल के लिए स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा रहे जोंस को गुरुवार को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें नहीं बचाया जा सका। 59 वर्षीय जोंस बायो सिक्योर बबल में मुंबई के एक सात सितारा होटल में रह रहे थे।

विज्ञापन


जोंस की अचानक मौत से क्रिकेट जगत में शोक का माहौल है।
 
 


 
 

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसा रहा क्रिकेट करियर

डीन जोंस - फोटो : सोशल मीडिया
डीन जोंस की गिनती ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ फील्डर्स में होती थी, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो दोहरे शतक बनाए, जिसमें भारत के खिलाफ चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) में वर्ष 1986 में खेली गई 210 रन की पारी भी शामिल है। 1984 से 1992 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट और 164 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने वाले जोंस लंब समय से क्रिकेट का आंखों-देखा हाल सुना रहे थे।
 

टेस्ट में 46.55 की औसत से 11 शतक और 14 अर्धशतक के बूते उनके बल्ले से 3631 रन निकले थे। जबकि वन-डे में उन्होंने 46 पचासे और सात सैकड़े जड़कर छह हजार से ज्यादा रन बनाए थे। यहां भी उनका औसत 45 के करीब था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें