रेनो अपने ग्राहकों के अप्रैल महीने में कई अच्छे ऑफर्स लेकर आई है। Duster पर ग्राहकों को पहली साल के लिए फ्री इंश्योरेंस और जीरो ब्याज दर दिया जा रहा है। इसके अलावा छोटी कार पर भी कंपनी जीरो ब्याज दर का ऑफर दे रही है।
मारुति सुजुकी अपनी छोटी कार Alto 800 की खरीद पर 35,000 रुपये की बचत का मौका दे रही है। Alto 800 की कीमत 2.62 लाख रुपये से शुरू होती है।इसके अलावा Alto K10 की खरीद पर इस समय 45,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अभी हाल ही में Alto K10 को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। Alto K10 की कीमत 3.66 लाख रुपये से लेकर 4.45 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) के बीच है। अगर आप मारुति की Celerio खरीद रहे हैं तो आप इस कार पर 45000 रुपये की बचत कर सकते हैं। FY2019 में Maruti Suzuki की Celerio ने एक लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कार की कीमत 4.31 लाख रुपये से शुरू होती है।